CNG Price Hike: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के शेयर सोमवार (7 अप्रैल) को फोकस में रहेंगे। प्राकृतिक गैस वितरण कंपनी ने कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमत में 1 से 3 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की घोषणा की है। राजधानी दिल्ली में इसकी कीमतों में ₹1 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है, जबकि अन्य शहरों में बढ़ोतरी 3 रुपये प्रति किलोग्राम है।
