नया फाइनेंशियल ईयर शुरू हो गया है। एंप्लॉयीज खासकर प्राइवेट कंपनियों में काम करने वाले लोगों के लिए यह समय बहुत खास होता है। दरअसल, एंप्लॉयीज इंक्रीमेंट लेटर (Increment Letter) का इंतजार करते हैं। पिछले फाइनेंशियल ईयर में उनके परफॉर्मेंस के आधार पर उनकी सैलरी में इंक्रीमेंट होता है। साथ ही उन्हें वेरिएबल पे (Variable Pay) का पैसा भी मिलता है। वेरिएबल पे का कितना फीसदी हिस्सा मिलेगा, यह एंप्लॉयीज के पिछले साल के प्रदर्शन के आधार पर तय होता है। इंक्रीमेंट और वेरिएबल का पेमेंट नए फाइनेंशियल ईयर के पहले महीने से ड्यू हो जाता है। लेकिन, कुछ ही कंपनियां इसका प्रोसेस समय पर पूरा करती हैं। आम तौर पर इसमें एक-दो महीने की देर हो जाती है।
