नया साल का पहला दिन बच्चों को कुछ ऐसा गिफ्ट देने के लिए सबसे बेहतर मौका होता है जिससे उनकाी फाइनेशिंयल लिट्रेसी बढ़ाई जा सकें। इसके लिए स्मार्ट प्री-पेड कार्ड एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इन स्मार्ट कार्डों की लॉन्चिंग फिनटेक कंपनियां बैंकों के साथ मिलकर करती है। इन कार्ड के जरिए बच्चों में सही तरीके से खरीदारी की आदत विकसित करने में सहायता मिल सकती है। इन कार्डों में माता-पिता एक निश्चित मात्रा में पैसा डाल सकते है।
