7th Pay Commission: कर्नाटक राज्य के कर्मचारियों की सैलरी में होगा इजाफा, होगा 7वें वेतन आयोग का गठन

7th Pay Commission: कर्नाटक सरकार के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कई घोषणाएं की जिसमें से एक सरकारी कर्मचारियों को बड़ा फायदा पहुंचाने वाली है

अपडेटेड Nov 09, 2022 पर 7:20 PM
कर्नाटक सरकार राज्य सरकार के कर्मचारियों के वेतन की समीक्षा के लिए सातवें वेतन आयोग की गठन करेगा।

7th Pay Commission: कर्नाटक सरकार के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कई घोषणाएं की जिसमें से एक सरकारी कर्मचारियों को बड़ा फायदा पहुंचाने वाली है। कर्नाटक सरकार की घोषणा के अनुसार राज्य सरकार के कर्मचारियों के वेतन की समीक्षा के लिए सातवें वेतन आयोग की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों की सैलरी की समीक्षा करने वाले आयोग के अध्यक्ष को पूर्व मुख्य सचिव सुधाकर राव के रूप में नामित किये गए हैं।

कर्मचारी काफी लंबे समय से कर रहे थे मांग

7वें वेतन आयोग के अध्यक्ष के रूप में एक सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की नियुक्ति के लिए सरकार को एक पूर्व याचिका सरकारी कर्मचारियों के कई संघों की एक संयुक्त कार्रवाई समिति ने दी थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार सरकारी कर्मचारियों के वेतन को अपडेट करने के लिए एक आयोग का गठन किया जाएगा। सरकार के इस फैसले से छह लाख कर्मचारियों को फायदा होगा और उनके वेतन बढ़ने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। कर्नाटक में चुनाव होने वाले हैं।


केंद्र सरकार ने हाल में बढ़ाया DA

दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए 4 फीसदी महंगाई भत्ते को बढ़ाया था। केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की बढ़ी हुई राशि के लिए जुलाई 2022 से मिलना तय किया गया। सरकार के इस फैसले से 41.85 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 69.76 लाख पेंशनधारकों को लाभ मिलेगा। अनुराठ ठाकुर ने बताया कि इसके तहत केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनधारियों के लिये 4 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता और राहत की किस्त जारी की जाएगी।

Meta के 11,000 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान, CEO मार्क जकरबर्ग बोले- "सॉरी, मैं गलत साबित हुआ"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।