7th Pay Commission: कर्नाटक सरकार के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कई घोषणाएं की जिसमें से एक सरकारी कर्मचारियों को बड़ा फायदा पहुंचाने वाली है। कर्नाटक सरकार की घोषणा के अनुसार राज्य सरकार के कर्मचारियों के वेतन की समीक्षा के लिए सातवें वेतन आयोग की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों की सैलरी की समीक्षा करने वाले आयोग के अध्यक्ष को पूर्व मुख्य सचिव सुधाकर राव के रूप में नामित किये गए हैं।
