7th pay commission latest Updates: सरकारी कर्मचारियों को अगले महीने अगस्त बड़ी खबर मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार करीब 15 दिन बाद यानी 3 अगस्त को कैबिनेट बैठक में अहम फैसला ले सकती है। सरकार अगले महीने 4 फीसदी महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। नया महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2022 से लागू माना जाएगा। अभी सरकारी कर्मचारियों का डीए 34 फीसदी है। 38 फीसदी डीए होने पर सैलरी में 27,000 रुपये से अधिक बढ़ जाएंगे।
