7th Pay Commission: दिवाली से पहले मिला DA Hike का तोहफा, अब कब आएगा 18 महीने का डीए एरियर?

7th Pay Commission 18 months DA Arear Big Update: अभी हाल में मोदी सरकार ने 18 महीने का डीए एरियर बढ़ाकर फेस्टिव टाइम में सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है

अपडेटेड Oct 06, 2022 पर 7:40 PM
Story continues below Advertisement
सरकार के इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों की दिवाली पहले मन गई है।

7th Pay Commission 18 months DA Arear Big Update: अभी हाल में मोदी सरकार ने 18 महीने का डीए एरियर बढ़ाकर फेस्टिव टाइम में सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सरकार के इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों की दिवाली पहले मन गई है। अभी 18 महीने के डीए एरियर (Dearness Allowance - DA) का इंतजार खत्म नहीं हुआ है। सरकारी कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार 18 महीने के डीए एरियर पर जल्द फैसला ले सकती है।

नवंबर में मोदी सरकार ले सकती है फैसला

सरकारी कर्मचारियों के 18 महीने के डीए एरियर पर अपडेट आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार दिवाली के बाद डीए एरियर पर फैसला ले सकती है। सरकार जल्द इस पर ऐलान कर सकती है। हालांकि, सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।


कोरोना के समय नहीं बढ़ाया था डीए

सरकार ने जनवरी 2020 से जून 2021 तक कर्मचारियों का डीए नहीं बढ़ाया था। उस दौरान का डीए नहीं दिया गया। सरकार ने 18 महीने तक कोरोना के कारण डीए नहीं बढ़ाया था। हालांकि, अब देश में कोरोना का प्रकोप काफी कम हो गया है। अब सरकार के 4 फीसदी डीए बढ़ाने के बाद एक फिर रूके हुए डीए को मिलने की उम्मीद जाग गई है।

सरकार ने बढ़ाया DA

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) की रिवाइज दरों के लिए ऑफिस मेमोरेंडम (Office Memorandum - O.M) सोमवार 3 अक्टूबर 2022 को वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग (DOE) ने जारी कर दिया है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों को देय महंगाई भत्ते की दर 1 जुलाई 2022 से मूल वेतन के 34% से बढ़ाकर 38% कर दी गई है। महंगाई भत्ते का कैलुकेशन बेसिक वेतन पर होता है। सरकार ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार वेतन मैट्रिक्स में निर्धारित स्तर पर मिलने वाला बेसिक वेतन है। इसमें कोई भत्ता शामिल नहीं होता।

GDP Growth Forecast: FY23 के ग्रोथ अनुमान में तीसरी बार कटौती, RBI के बाद अब विश्व बैंक ने किया बदलाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।