Agriculture Tips: फूलगोभी की खेती उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर होती है और सर्दियों के मौसम में यह किसानों के लिए आमदनी का बड़ा जरिया बनती है। लेकिन जनवरी के महीने में फसल पर कीटों और बीमारियों का खतरा मंडराने लगता है। इनमें सबसे खतरनाक है डायमंड बैक मोथ जो फसल को भारी नुकसान पहुंचा सकता है। यह छोटा सा कीट अपने लार्वा के जरिए तेजी से फैलता है और देखते ही देखते पौधों के पत्ते चट कर जाता है। बढ़ते तापमान के साथ इस कीट का प्रकोप और गंभीर हो जाता है।
