Get App

AC Air Filter: बारिश के मौसम में कितने दिन में AC का फिल्टर साफ करना चाहिए? इस गलती से बर्बाद हो जाएगा एयर कंडीशनर

AC Air Filter Maintenance in Rain: बारिश के मौसम में एसी का खास ख्याल रखना बहुत ज़रूरी है। लोग आमतौर पर इसके फिल्टर पर ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है। फिल्टर को सही समय पर साफ न किया जाए तो कूलिंग कम हो जाती है। इसके साथ ही बिजली बिल भी बढ़ जाता है

Jitendra Singhअपडेटेड Jul 08, 2024 पर 4:10 PM
AC Air Filter: बारिश के मौसम में कितने दिन में AC का फिल्टर साफ करना चाहिए? इस गलती से बर्बाद हो जाएगा एयर कंडीशनर
AC Air Filter Maintenance in Rain: ठंडी हवा के लिए अपने एसी के एयर फिल्टर की सफाई करते रहना चाहिए।

इन दिनों देश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश के इस मौसम में कई इलाकों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बहुत से लोग इस सीजन में भी एयर कंडीशनर (एसी) का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी इईन दिनों एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद अहम है। वैसे तो एसी का मेंटेनेंस सीजन शुरू होने से पहले काफी जरूरी होता है। लेकिन बारिश के मौसम में भी इसका खास ख्याल न रखा जाए तो बड़ी दिक्कत हो सकती है। ऐसे में एसी के फिल्टर को हमेशा साफ रखना चाहिए।

दरअसल, फिल्टर किसी भी एयर कंडीशनर का सबसे जरूरी पार्ट होता है। इसी फिल्टर से हवा का फ्लो गुजरता है और हमें ठंडी हवा मिलती है। अगर हम फिल्टर की केयर नहीं करते तो इससे हमें एसी से कूलिंग नहीं मिलती और साथ ही एसी पर एक्स्ट्रा प्रेशर भी पड़ता है।c

बरसात के मौसम में कितने दिन में फिल्टर साफ करें

एसी के फिल्टर की रेगुलर सफाई करने से एसी अच्छा परफॉर्म करता है। इसके साथ ही इससे बिजली की खपत को कम होने में भी मदद मिलती है। अब सवाल ये है मानसून में एसी का फिल्टर कितने दिनों में साफ करना चाहिए? इस सवाल का जवाब कई फैक्टर पj निर्भर करता है। डिस्पोजेबल फिल्टर को बार-बार बदलने की आवश्यकता हो सकती है। जबकि रियूज होने वाले फिल्टर को नियमित सफाई करना बहुत जरूरी है। अगर बेहतर और स्वच्छ हवा चाहते हैं तो 2 हफ्तों में एसी एयर फिल्टर साफ कर लेना चाहिए। हालांकि, आपको एक महीने में तो हर हाल में एयर फिल्टर की सफाई कर लेनी चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि एक महीने से पहले अगर एयर फिल्टर गंदा दिखाई दे रहा है तो तुरंत सफाई कर देनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें