Get App

टाटा की सस्ती एयरलाइन ने दिया 883 रुपये में हवाई यात्रा का ऑफर, यहां से करें फ्लाइट बुक

एयर इंडिया ने airindiaexpress.com, एयर इंडिया एक्सप्रेस मोबाइल ऐप और अन्य प्रमुख बुकिंग प्लेटफॉर्म पर स्प्लैश सेल का ऐलान किया है। इस ऑफर के तहत 28 जून तक बुकिंग की जा सकती है और इससे जुड़ी यात्रा 28 सितंबर तक वैलिड है। airindiaexpress.com और मोबाइल ऐप के जरिये टिकट बुक कराने पर एक्सप्रेस लाइट का किराया 883 रुपये स शुरू होता है, जबकि अन्य बुकिंग चैनलों पर एक्सप्रेस वैल्यू का किराया 1,096 रुपये से शुरू है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 26, 2024 पर 10:39 PM
टाटा की सस्ती एयरलाइन ने दिया 883 रुपये में हवाई यात्रा का ऑफर, यहां से करें फ्लाइट बुक
Air India Express, टाटा की एयरलाइन एयर इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी है।

एयर इंडिया (Air India) ने airindiaexpress.com, एयर इंडिया एक्सप्रेस मोबाइल ऐप और अन्य प्रमुख बुकिंग प्लेटफॉर्म पर 'सबसे बड़ी स्प्लैश सेल' का ऐलान किया है। इस ऑफर के तहत 28 जून तक बुकिंग की जा सकती है और इससे जुड़ी यात्रा 28 सितंबर तक वैलिड है। airindiaexpress.com और मोबाइल ऐप के जरिये टिकट बुक कराने पर एक्सप्रेस लाइट का किराया 883 रुपये स शुरू होता है, जबकि अन्य बुकिंग चैनलों पर एक्सप्रेस वैल्यू का किराया 1,096 रुपये से शुरू है।

कुछ और विकल्प

कंपनी का कहना है कि Airindiaexpress.com पर बुकिंग करने वाले यूजर्स को विशेष छूट के साथ हाल ही में लॉन्च किए गए शून्य चेक-इन बैगेज एक्सप्रेस लाइट किराए तक विशेष पहुंच मिलती है। एक्सप्रेस लाइट के किराए में बिना किसी शुल्क के अतिरिक्त 3 किलोग्राम केबिन बैगेज की प्री-बुकिंग का विकल्प और घरेलू उड़ानों में 15 किलोग्राम के लिए चेक-इन बैगेज के लिए रियायती शुल्क 1000 रुपये और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 20 किलोग्राम के लिए 1300 रुपये का विकल्प भी शामिल है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के लॉयल्टी सदस्यों को 100-400 रुपये तक की विशेष छूट मिलती है और वे एयरलाइन की वेबसाइट पर 8% तक न्यूकॉइन्स (NeuCoins) कमा सकते हैं, इसके अलावा विशेष फैब डील जैसे बिज और प्राइम सीटों पर 50% की छूट, गॉरमेयर हॉट मील पर 25% और 33% की छूट मिलती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें