Get App

Airtel ने लॉन्च किया 99 रुपये वाला डेटा प्लान, दिन भर यूज कर सकते हैं अनलिमिटेड इंटरनेट

Airtel ने ज्यादा इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए 99 रुपये वाला अनलिमिटेड डेटा पैक लॉन्च लॉन्च किया है। एयरटेल (Airtel) के इस 99 रुपये वाले डेटा पैक में ग्राहकों को 1 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड डेटा की सर्विस मिलेगी। हालांकि इस दौरान ग्राहक 30 जीबी तक हाई स्पीड डेटा को खर्च कर पाएंगे। उसके बाद स्पीड 64kbps की हो जाएगी

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Aug 13, 2023 पर 9:01 AM
Airtel ने लॉन्च किया 99 रुपये वाला डेटा प्लान, दिन भर यूज कर सकते हैं अनलिमिटेड इंटरनेट
भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने ज्यादा इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स लिए एक बेहद ही शानदार डेटा पैक लॉन्च किया है

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने ज्यादा इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स लिए एक बेहद ही शानदार डेटा पैक लॉन्च किया है। एयरटेल ने अपने ऐसे यूजर्स के लिए 99 रुपये वाला अनलिमिटेड डेटा पैक लॉन्च लॉन्च किया है। एयरटेल अपने इस तरह प्लान से कंज्यूमर फ्रेंडली टैरिफ ऑफर करने और ARPU यानी हर एक यूजर के हिसाब से एवरेज रेवेन्यू को बढ़ाने की तरफ कदम उठा रहा है। एयरटेल ने 200 रुपये का ARPU हासिल कर लिया है जो कि मौजूदा इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा है।

Airtel का 99 रुपये वाला डेटा पैक

एयरटेल (Airtel) के इस 99 रुपये वाले डेटा पैक में ग्राहकों को 1 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड डेटा की सर्विस मिलेगी। हालांकि इस दौरान ग्राहक 30 जीबी तक हाई स्पीड डेटा को खर्च कर पाएंगे। उसके बाद स्पीड 64kbps की हो जाएगी। लेकिन एयरटेल के इस प्लान का लाभ उठाने के लिए आपके पास इसका एक्टिव बेसिक प्लान होना जरूरी है।

मुंबई और कोच्ची सहित छह और एयरपोर्ट पर शुरू हुई डिजी यात्रा की सर्विस, अब यात्रियों चेक इन के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लाइन

Airtel अनलिमिटेड 5G

सब समाचार

+ और भी पढ़ें