Get App

Airtel का जल्‍द लॉन्च होने वाला है Xstream AirFiber 5G, घर या ऑफिस में कई गुना तेज रफ्तार से चलेगा इंटरनेट

Jio फाइबर को टक्कर देने के लिए एयरटेल अगस्त या सितंबर में अपना Xstream AirFiber 5G लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, एयरटेल के Xstream AirFiber 5G की कीमत 6,000 रुपये के आसपास हो सकती है। एयरटेल एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर ऐप डाउनलोड करना पड़ेगा। यह रिलायंस जियो के JioAirFiber की तरह होगा, जिसे पारंपरिक वाई-फाई राउटर के विकल्प के रूप में पेश किया गया है

Akhileshअपडेटेड Jul 20, 2023 पर 9:08 PM
Airtel का जल्‍द लॉन्च होने वाला है Xstream AirFiber 5G, घर या ऑफिस में कई गुना तेज रफ्तार से चलेगा इंटरनेट
Jio फाइबर को टक्कर देने के लिए एयरटेल अगस्त या सितंबर में अपना Xstream AirFiber 5G लॉन्च कर सकता है

एयरटेल (Airtel) जल्द ही एक पोर्टेबल हॉटस्पॉट डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक, एयरटेल Xstream AirFiber 5G नाम से मार्केट में हॉटस्पॉट सॉल्यूशन लाने पर काम कर रहा है, जो कंपनी की 5G कनेक्टिविटी पर काम करेगा। यह AirFiber एक राउटर के रूप में आएगा। यूजर्स इसे बस प्लग इन करके यूज कर सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की है। रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल प्ले स्टोर पर कंपनी का कंपैनियम ऐप देखा गया है। ऐप लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि डिवाइस 6 महीने के 100Mbps स्पीड प्लान के साथ लॉन्च होगा।

इंडिया टुडे के मुताबिक, Jio फाइबर को टक्कर देने के लिए एयरटेल अगस्त या सितंबर में अपना Xstream AirFiber 5G लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, एयरटेल के Xstream AirFiber 5G की कीमत 6,000 रुपये के आसपास हो सकती है। एयरटेल एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर ऐप डाउनलोड करना पड़ेगा। यह रिलायंस जियो के JioAirFiber की तरह होगा, जिसे पारंपरिक वाई-फाई राउटर के विकल्प के रूप में पेश किया गया है।

5G नेटवर्क से होगा कनेक्ट

एयरटेल का एयरफाइबर एक टावर की तरह दिखता है जिसमें सामने की तरफ आपको 3 LED इंडिकेटर मिलेंगे। पहले इंडिकेटर में अगर नीली रौशनी जलेगी, जिसका मतलब है कि आपका एयर फायर 5G नेटवर्क से कनेक्ट हो गया है। यदि इंडिकेटर लगातार ब्लिंक कर रहा है तो समझो डिवाइस 4G नेटवर्क पर है। वहीं, दूसरे इंडिकेटर में आपको नेटवर्क कवरेज और तीसरे में कनेक्टिविटी स्टेटस दिखेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें