Get App

एमेजॉन प्राइम ने भारत में मंहगा किया अपना सब्सक्रिप्शन प्लान, जानिए क्या है नए प्लान की कीमत

एमेजॉन प्राइम ने भारत में अपनी प्राइम मेंबरशिप की कीमतों में इजाफा कर दिया है। एमेजॉन प्राइम ने पुरानी कीमतों के मुकाबले कीमतों में काफी ज्यादा इजाफा कर दिया है। एमेजॉन प्राइम ने इससे पहले अपनी कीमतों में कटौती कर दी थी। हालांकि अब दोबारा से उसने अपने सब्सक्रिप्शन चार्ज को बढ़ा दिया है। इस ताजा इजाफे में मंथली और तिमाही वाले प्लान की कीमतों में इजाफा किया गया है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Apr 27, 2023 पर 7:36 PM
एमेजॉन प्राइम ने भारत में मंहगा किया अपना सब्सक्रिप्शन प्लान, जानिए क्या है नए प्लान की कीमत
एमेजॉन प्राइम ने भारत में अपनी प्राइम मेंबरशिप की कीमतों में इजाफा कर दिया है

फेमस ओटीटी प्लेटफॉर्म एमेजॉन प्राइम (Amazon Prime) के यूजर्स के लिए एक बेहद ही बुरी खबर है। एमेजॉन प्राइम ने भारत में अपनी प्राइम मेंबरशिप की कीमतों में इजाफा कर दिया है। एमेजॉन प्राइम ने पुरानी कीमतों के मुकाबले कीमतों में काफी ज्यादा इजाफा कर दिया है। एमेजॉन प्राइम ने इससे पहले अपनी कीमतों में कटौती कर दी थी। हालांकि अब दोबारा से उसने अपने सब्सक्रिप्शन चार्ज को बढ़ा दिया है।

कितना बढ़ा चार्ज

ताजा इजाफे के बाद एमेजॉन प्राइम के एक महीने वाले सब्सक्रिप्शन की कीमत को 299 रुपये कर दिया गया है। इससे पहले एक महीने वाले सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत 179 रुपये थी। यानी कि एक महीने वाले प्लान में एमेजॉन प्राइम ने 120 रुपये का इजाफा किया है। तीन महीने के सब्सक्रिप्शन के लिए ग्राहकों को 499 रुपये चुकाने होंगे। इससे पहले तिमाही सब्सक्रिप्शन के लिए 459 रुपये चुकाने पड़ते थे।

एनुअल चार्ज पर नहीं हुआ कोई भी बदलाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें