Get App

April WPI DATA: थोक महंगाई के मोर्चे पर सरकार को लगा झटका, अप्रैल में WPI 15.08% पर पहुंची

अप्रैल में सब्जियों के दाम बढ़े हैं. सब्जियों की महंगाई दर मार्च के 19.88% से बढ़कर अप्रैल में 23.24% पर पहुंच गई हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 17, 2022 पर 1:59 PM
April WPI DATA: थोक महंगाई के मोर्चे पर सरकार को लगा झटका, अप्रैल में WPI 15.08% पर पहुंची
महीने दर महीने आधार पर अप्रैल महीने में खाने-पीने की चीजों की थोक महंगाई दर 8.71 फीसदी से बढ़कर 8.88 फीसदी पर आ गई है।

थोक महंगाई दर अप्रैल में बढ़ी है। मार्च के 14.55% के मुकाबले अप्रैल में यह बढ़कर 15.08% पर पहुंच गई है। वाणिज्य मंत्रालय ने 17 मई को थोक महंगाई दर के आंकड़े जारी किए हैं। थोक महंगाई दर अनुमान से ज्यादा रही है। CNBC-TV18 के पोल में इसके 14.72 फीसदी पर ही रहने का अनुमान किया गया था।

एक साल पहले थोक महंगाई दर 10.74% थी। इस साल अप्रैल में थोक महंगाई दर 15.08% रही। इस हिसाब से देखें तो थोक महंगाई दर पिछले 13 महीनों से लगातार डबल डिजिट में है। मार्च के मुकाबले देखें तो अप्रैल में खाने-पीने की चीजों के दाम 8.71% से बढ़कर 8.88% पर  पहुंच गई है।

जबकि ईंधन और बिजली की थोक महंगाई दर मार्च के 34.52 फीसदी से बढ़कर 38.66 फीसदी पर आ गई है। महीने दर महीने आधार पर अप्रैल में WPI कोर महंगाई 10.9 फीसदी से बढ़कर 11 फीसदी पर आ गई है।  वहीं प्राइमरी आर्टिकल्स की थोक महंगाई दर मार्च के 15.54 फीसदी से घटकर 15.45 फीसदी पर आ गई है।

अप्रैल महीने  में बनी बनाई वस्तुओं (मैन्युफैक्चरर्ड प्रोडक्ट्स) की थोक महंगाई दर मार्च के 10.71 फीसदी से बढ़कर 10.85 फीसदी पर आ गई है। हालांकि आलू की थोक महंगाई दर में गिरावट आई है। महीने दर महीने आधआर पर आलू की थोक महंगाई दर मार्च के 24.62 फीसदी से घटकर 19.84 फीसदी पर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें