Bank Holidays in April 2022: अप्रैल महीने में 12 दिन का समय बचा है। अब इन 12 दिनों में से सिर्फ तीन दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। अप्रैल महीने में कई त्योहार थे जिसके कारण महीने की शुरुआती 18 दिने में में 12 दिन बैंक बंद रहे हैं। अप्रैल महीने में अब बाकी बचे दिनों में तीन दिन ब्रैंक ब्रांच बंद रहने वाली है।
अप्रैल महीने गुड़ी पड़वा, अम्बेडकर जयंती और बैसाखी जैसे त्यौहारों के कारण शुरुआती 18 दिनों में देशभर में 12 दिन बैंक बंद (Bank close) रहे। अब बचे 12 दिनों में तीन दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।
अप्रैल में कब-कब बंद रहेंगे बैंक (Bank Holidays List April 2022)
23 अप्रैल – शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
24 अप्रैल – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
29 अप्रैल, शुक्रवार – शब-ई-कद्र/जुमात-उल-विदा- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग-अलग है। ये त्योहार या छुट्टी खास अवसरों पर निर्भर करते हैं। ये छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होती।
ऑनलाइन बैंकिंग से निपटा सकते हैं काम
छुट्टियों के दौरान ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग, फोन बैंकिंग, यूपीआई के जरिए काम निपटा सकते हैं। अगर आपको बैंक ब्रांच जाकर काम निपटाना है तो बैंक हॉलिडे की लिस्ट जरूर चेक कर लें।