क्या कल दशहरे के कारण बंद रहेंगे बैंक? जानें किन राज्यों में बैंक कर्मचारियों की रहेगी छुट्टी, चेक करें पूरी लिस्ट

Bank Holiday: क्या कल दशहरे के दिन बैंक खुलेंगे? अक्टूबर त्योहारों से भरा महीना है। त्योहारी सीजन के कारण अक्टूबर 2022 में अलग-अलग राज्यों में बैंक 21 दिनों के लिए बंद रहने वाले हैं

अपडेटेड Oct 04, 2022 पर 5:04 PM
Story continues below Advertisement
कल दशहरे के कारण बंद रहेंगे बैंक?

Bank Holiday: क्या कल दशहरे के दिन बैंक खुलेंगे? अक्टूबर त्योहारों से भरा महीना है। त्योहारी सीजन के कारण अक्टूबर 2022 में अलग-अलग राज्यों में बैंक 21 दिनों के लिए बंद रहने वाले हैं। बैंक की छुट्टियां तीन केटेगरी के तहत लागू होती हैं, जिनमें 'नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत हॉलिडे', 'नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत हॉलिडे और रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलिडे' और 'बैंक्स' क्लोजिंग ऑफ अकाउंट्स' शामिल हैं।

यहां 3 अक्टूबर से ही 7 दिन के लिए बंद हैं बैंक

3 अक्टूबर से कुछ शहरों में बैंक पूरे हफ्ते बंद रहेंगे। बैंक खाते छमाई अकाउंट क्लोजिंग के कारण 1 अक्टूबर को काम नहीं होने वाला है। कल दशहरे का त्योहार है और कुछ राज्यों में बैंक कुछ दिनों के लिए बंद रहने वाले हैं।। यह 5 अक्टूबर (बुधवार) को राष्ट्रीय की छुट्टी है। कुछ राज्यों में 3 अक्टूबर (सोमवार) और 4 अक्टूबर (मंगलवार) को भी छुट्टी रही। कई राज्यों में महा अष्टमी, महानवमी और विजया दशमी (दशहरा) भी मनाते हैं, जिसके कारण बैंक बंद है।


कई राज्यों में दशहरा 3 से 7 अक्टूबर के बीच मनाया जाता है और राज्य के अनुसार छुट्टियां अलग-अलग होती हैं।

3 अक्टूबर को बैंक की छुट्टी: दुर्गा पूजा (महाअष्टमी)

अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद थे।

4 अक्टूबर को बैंक की छुट्टी: दुर्गा पूजा / दशहरा (महा नवमी) / आयुध पूजा / श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव

अगरतला, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

5 अक्टूबर को बैंक की छुट्टी: दुर्गा पूजा / दशहरा (विजय दशमी) / श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव

इंफाल को छोड़कर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।

6 अक्टूबर को बैंक की छुट्टी: दुर्गा पूजा (दसैन)

गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।

7 अक्टूबर को बैंक की छुट्टी

गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।

8 अक्टूबर को बैंक की छुट्टी: दूसरा शनिवार और मिलाद-ए-शरीफ/ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन)

भोपाल, जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

9 अक्टूबर को बैंक की छुट्टी: रविवार

रविवार के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं।

कल बंद रहेगा शेयर बाजार

कल 5 अक्टूबर को दशहरे के कारण शेयर बाजार यानी BSE और NSE बंद रहने वाले हैं।

Sensex 1277 अंक उछला, NIFTY 387 चढ़ा, इन वजहों से मार्केट ने पकड़ी रफ्तार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।