BOB: बैंक ऑफ बड़ौदा ने घटाई होम लोन पर ब्याज दरें, अब इतना सस्ता मिलेगा घर खरीदने के लिए कर्ज

BOB कुछ समय के लिए अपने ग्राहकों को कम रेट पर होम लोन ऑफर कर रहा है

अपडेटेड Apr 22, 2022 पर 7:46 PM
बैंक ऑफ बड़ौदा ने होम लोन पर ब्याज दर 6.50 फीसदी सालाना कर दी है।

BOB पब्लिक सेक्टर बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) होमबायर्स के लिए अच्छी खबर लेकर आया है। BOB कुछ समय के लिए अपने ग्राहकों को कम रेट पर होम लोन ऑफर कर रहा है। आज शुक्रवार को बैंक ने होम लोन पर ब्याज दर 6.50 फीसदी सालाना कर दी है। ये अब तक की सबसे कम ब्याज दरों में से एक है। होम लोन इंडस्ट्री में यह रेट सबसे ज्यादा किफायती है। BOB ने प्रोसेसिंग फीस भी होम लोन पर माफ कर दी है।

30 जून तक उठा सकते हैं फायदा

BOB होम लोन ग्राहकों को यह ब्याज दर 30 जून तक ऑफर कर रहा है। ग्राहक 30 जून तक 6.50 फीसदी के होम लोन इंटरेस्ट का फायदा उठा सकते हैं। इस दौरान आपको प्रोसेसिंग फीस भी नहीं चुकानी होगी। BOB के जनरल मैनेजर (Mortgages & Other Retail Assets) एच टी सोलंकी ने कहा कि हमने घरों की बिक्री में बीते महीने काफी बढ़ोतरी देखी गई है। होम बायर्स के लिए इसलिए यह ऑफर लेकर आए हैं, जिसमे वह 30 जून तक इसका फायदा उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि घर खरीदने में बढ़ोतरी आगे भी जारी रहेगी और ये ग्राहक ऑफर का फायदा ज्यादा से ज्यादा उठा पाएंगे।


ये ग्राहक उठा पाएंगे फायदा

नया होम लोन लेने वाले ग्राहकों को 6.50 फीसदी की दर से होम लोन मिलेगा। साथ ही बैलेंस यानी लोन ट्रांसफर करने वाले ग्राहकों को भी 6.50 फीसदी ब्याज का फायदा मिलेगा। ये ब्याज सभी तरह के होम लोन पर मिलेगा। ये दरें लेने वाले ग्राहक की क्रेडिट प्रोफाइल से लिंक होती है।

SBI ने भी घटाई थी होम लोन की दरें

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने ग्राहकों को कम ब्याज दरों पर होम लोन दे रहा है। SBI 6.65% प्रति वर्ष की दर से होम लोन दे रही है। कम ब्याज दरों के अलावा महिला होम बायर्स को कम ब्याज का फायदा उठा पाएंगे। देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक के अनुसार SBI होम लोन लेने वालों को ब्याज दर से जुड़ा क्रेडिट स्कोर मिलेगा। एसबीआई ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी थी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने आधिकारिक हैंडल के ट्वीट में कहा कि एसबीआई होम लोन के साथ अपने सपनों का घर पाएं।

BPCL में स्टेक बेचने की योजना से सरकार पीछे हटी, नए प्लान के साथ करेगी वापसी: अनिल अग्रवाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।