बैंक ग्राहकों और कर्मचारियों दोनों के लिए ही एक बेहद जरूरी खबर है। जल्द ही बैंकों में दो दिन का वीक ऑफ शुरु हो सकता है। यानी आने वाले दिनों में बैंक हफ्ते में केवल 5 दिन ही खुले रहेंगे। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एम्प्लॉइज और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) ने दो दिन के वीक ऑफ पर अपनी सहमति दर्ज करा दी है।
