Berojgari Bhatta: देश में बेरोजगारी एक बहुत बड़ी समस्या है। न जाने कितने पढ़े-लिखे युवा रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर हैं। कई बार तो ऐसी नौबत आ जाती है कि नौकरी न मिलने से बेरोजगार युवक आत्महत्या तक कर लेते हैं। ऐसे में तमाम राज्य सरकारें शिक्षित बेरोजगार युवाओं की हौसलाफजाई के लिए बेरोजगारी भत्ता (Berojgari Bhatta) मुहैया कराती हैं।
