Get App

Bhagya Laxmi Yojana: UP में बेटियों की चमक रही है किस्मत, बेटियों के जन्म पर मिलते हैं 50000 रुपये, जानिए कैसे करें अप्लाई

Bhagya Laxmi Yojana: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने बेटियों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। इन्हीं में से एक भाग्य लक्ष्मी योजना है। इस योजना के तहत बेटी के जन्म पर 50,000 रुपये का बॉन्ड राज्य सरकार की ओर से दिया जाता है। 21 साल की उम्र में यह बॉन्ड मैच्योर होकर 2 लाख रुपय तक बन जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 05, 2024 पर 2:16 PM
Bhagya Laxmi Yojana: UP में बेटियों की चमक रही है किस्मत, बेटियों के जन्म पर मिलते हैं 50000 रुपये, जानिए कैसे करें अप्लाई
Bhagya Laxmi Yojana: जिस परिवार की सालाना आय 2 लाख रुपये से कम है। वही भाग्य लक्ष्मी योजना का फायदा उठा सकते हैं।

Bhagya Laxmi Yojana: देश की बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से कई सरकारी योजनाएं (Sarkari Yojana) चलाई जा रही है। इन योजनाओं के जरिए देश की बेटियों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा का खास तौर से ध्यान दिया जाता है। इन सभी योजनाओं में अलग-अलग फायदे मिलते हैँ। जिसके तहत बेटियों की पढ़ाई से लेकर शादी (Marriage) तक शामिल है। इसमें अभिभावकों को भी ज्यादा आर्थिक तंगी (Financial Problem) का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसे ही उत्तर प्रदेश में बेटियों के लिए भाग्य लक्ष्मी योजना (Bhagya Laxmi Yojana) चल रही है। इस योजना के तहत बेटी के जन्म पर 50,000 रुपये का बॉन्ड मिलता है।

भाग्य लक्ष्मी योजना उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से BPL या गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों के लिए है। इन परिवारों में लड़कियों के जन्म को बढ़ावा देने के मकसद से शुरू किया गया है। इससे परिवार और समाज में बालिकाओं की स्थिति को सुधारने पर जोर दिया जाता है। साथ ही बालिका को आर्थिक सहायता देकर उसकी माता—पिता की भी मदद की जाती है।

भाग्य लक्ष्मी योजना में मिलते हैं ये फायदे

भाग्य लक्ष्मी योजना के तहत यूपी सरकार बेटी के जन्म के समय 50,000 रुपये का बॉन्ड देती है। ये बॉन्ड मैच्योर होकर 21 साल की उम्र 2 लाख रुपये हो जाएंगे। बेटी के जन्म के समय मां को 5100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। सरकार भ्रूण हत्या को रोकने, बच्ची की शिक्षा के लिए ये रकम देती है। बेटी की पढ़ाई के लिए कुल 23,000 रुपये की मदद मिलती है। यह वित्तीय सहायता एकमुश्त नहीं होती बल्कि यह किस्तों में पैसे मिलते हैं। यह पैसा सीधे उनके बैंक खाते में भेज दिया जाता है। एक ही परिवार की दो बेटियां इसका फायदा उठा सकती हैं। इससे ज्यादा बेटियां होने पर योजना का फायदा नहीं उठा सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें