Apple iPhone16 Series: एपल आईफोन16 सीरीज बिकने लगी है। इसकी बिक्री ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से हो रही है। ऑनलाइन खरीदारी की बात करें तो क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्मों के जरिए इसे महज 10 मिनट में ही घर बैठे पा सकते हैं। टाटा ग्रुप की क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म बिग बास्केट (Big Basket) पहले ही ऐलान कर चुकी है कि यह 10 मिनट में ही आईफोन 16 सीरीज की होम डिलीवरी कर देगी। अब जोमैटो (Zomato) की ब्लिंकिट (Blinkit) ने भी कहा है कि वह 10 मिनट में आईफोन16 के सभी मॉडल डिलीवर करेगी।
Big Basket vs Blinkt: कौन कितना फास्ट?
ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंद ढिंढसा ने X (पूर्व नाम Twitter) पर ऐलान किया कि दिल्ली एनसीआर, मुंबई, पुणे और बेंगलुरु में यूनिकॉर्न स्टोर के जरिए आईफोन 16 की डिलीवरी की जाएगी। ट्वीट में इस बात का भी जिक्र है कि कुछ क्रेडिट कार्ड पर डिस्काउंट भी मिलेगा और ईएमआई विकल्प भी मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ बिग बास्केट ने आईफोन 16 को ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए क्रोमा के साथ साझेदारी की है। ब्लिंकिट पहली बार आईफोन नहीं बेच रही है। आईफोन 14 से यह इसकी डिलीवरी कर रही है। ब्लिंकिट ने 8 बजे से इसकी बिक्री शुरू की है और कुछ ही घंटे में इसने 300 यूनिट्स बेच दिए। वहीं बिग बॉस्केट का भी दावा है कि इसे सुबह 8 बजे बेंगलुरु में एक ऑर्डर मिला था और इसे सात मिनट में ही डिलीवर कर दिया गया।
Apple iPhone16 सीरीज की यहां-यहां हो रही बिक्री
आईफोन16 सीरीज कई ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफार्मों पर उपलब्ध है। इसे एपल के ऑफिशियल स्टोर वेबसाइट, एपल के फिजिकल स्टोर, एपल के रिटेलर्स और क्रोमा, विजय सेल्स और रिलायंस डिजिटल इत्यादि मल्टी-ब्रांड इलेक्ट्रॉनिक्स आउटलेट से खरीद सकते हैं। इसके अलावा बिग बॉस्केट और ब्लिंकिट जैसे प्लेटफॉर्म तो कुछ शहरों में इसे 10 मिनट में ही पहुंचा दे रहे हैं।