Get App

Apple iPhone16 Series: 10 मिनट में ही मिल जाएगा नया आईफोन, इन दो प्लेटफॉर्म ने शुरू की फास्ट डिलीवरी

iPhone 16 Series: एपल के आईफोन की अगली सीरीज पहले ही लॉन्च हो चुकी है और अब आज 20 सितंबर से इसकी बिक्री भी शुरू हो चुकी है। दिल्ली और मुंबई में इनके स्टोर के बाहर ग्राहकों की लंबी कतार से इसके क्रेज को समझा जा सकता है। दिल्ली के एपल साकेत (Apple Saket) और मुंबई के एपल बीकेसी (Apple BKC) के बाहर सैकडों लोगों की लाइन लग गई जिनमें से कई तो स्टोर खुलने के काफी पहले ही पहुंच गए थे

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 20, 2024 पर 1:19 PM
Apple iPhone16 Series: 10 मिनट में ही मिल जाएगा नया आईफोन, इन दो प्लेटफॉर्म ने शुरू की फास्ट डिलीवरी
Apple iPhone16 Series: एपल आईफोन16 सीरीज बिकने लगी है। इसकी बिक्री ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से हो रही है। ऑनलाइन खरीदारी की बात करें तो क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्मों के जरिए इसे महज 10 मिनट में ही घर बैठे पा सकते हैं।

Apple iPhone16 Series: एपल आईफोन16 सीरीज बिकने लगी है। इसकी बिक्री ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से हो रही है। ऑनलाइन खरीदारी की बात करें तो क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्मों के जरिए इसे महज 10 मिनट में ही घर बैठे पा सकते हैं। टाटा ग्रुप की क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म बिग बास्केट (Big Basket) पहले ही ऐलान कर चुकी है कि यह 10 मिनट में ही आईफोन 16 सीरीज की होम डिलीवरी कर देगी। अब जोमैटो (Zomato) की ब्लिंकिट (Blinkit) ने भी कहा है कि वह 10 मिनट में आईफोन16 के सभी मॉडल डिलीवर करेगी।

Big Basket vs Blinkt: कौन कितना फास्ट?

ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंद ढिंढसा ने X (पूर्व नाम Twitter) पर ऐलान किया कि दिल्ली एनसीआर, मुंबई, पुणे और बेंगलुरु में यूनिकॉर्न स्टोर के जरिए आईफोन 16 की डिलीवरी की जाएगी। ट्वीट में इस बात का भी जिक्र है कि कुछ क्रेडिट कार्ड पर डिस्काउंट भी मिलेगा और ईएमआई विकल्प भी मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ बिग बास्केट ने आईफोन 16 को ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए क्रोमा के साथ साझेदारी की है। ब्लिंकिट पहली बार आईफोन नहीं बेच रही है। आईफोन 14 से यह इसकी डिलीवरी कर रही है। ब्लिंकिट ने 8 बजे से इसकी बिक्री शुरू की है और कुछ ही घंटे में इसने 300 यूनिट्स बेच दिए। वहीं बिग बॉस्केट का भी दावा है कि इसे सुबह 8 बजे बेंगलुरु में एक ऑर्डर मिला था और इसे सात मिनट में ही डिलीवर कर दिया गया।

Apple iPhone16 सीरीज की यहां-यहां हो रही बिक्री

सब समाचार

+ और भी पढ़ें