Get App

Business Idea: ठंड में बेर की खेती से करें मोटी कमाई, सेहत के लिए फायदेमंद, बढ़ी डिमांड

Ber Farming: अगर आप खेती के जरिए मोटी कमाई करना चाहते हैं तो परंपरागत खेती छोड़कर नगदी फसल की ओर रूख कर सकते हैं। ऐसे ही बेरी खेती के जरिए बंपर कमाई की जा सकती है। इसकी डिमांड गांवों से लेकर शहरों तक बढ़ती जा रही है। बेर के पेड़ लगाने का सही समय जुलाई से सितंबर के बीच माना गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 08, 2024 पर 6:49 AM
Business Idea: ठंड में बेर की खेती से करें मोटी कमाई, सेहत के लिए फायदेमंद, बढ़ी डिमांड
Business Idea: बेर सेहत के लिए फायदेमंद माने गए हैं। इससे मोटी कमाई कर सकते हैं।

अगर आप खेती के जरिए लाखों रुपये कमाने के बारे में सोच रहे हैं, आज हम आपको एक बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। जिसमें आप मोटी कमाई कर सकते हैं। एक दौर था जब लोग कहते थे कि अगर पढ़ने लिखने में मन ना लगे तो खेती-बाड़ी कर लो। आज के समय में खेती किसानी एक IAS ऑफिसर से लेकर IIT से पास किया हुआ व्यक्ति भी करता है। वो दौर गया जब खेती किसानी से लोगों को एकमुश्त की रोटी भी नसीब नहीं होती थी। लेकिन आज के समय में लोग इसके जरिए लाखों रुपये कमा रहे हैं। आज हम बात कर रहे हैं बेर की खेती के बारे में।

बेर एक पॉपुलर फल है। इसकी खेती से किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं। किसान आज कल मुख्य फसलों की खेती कम कर बागवानी की और ज्यादा रुख कर रहे हैं। ऐसे में बेर की बागवानी कर किसान अच्छा मुनाफा हासिल कर सकते हैं। ठंज के सीजन में बेर की मांग बढ़ जाती है।

बेर के पेड़ पर लगते हैं 100 किलो से ज्यादा फल

राजस्थान में बेर की बंपर पैदावार की जाती है। राज्य के अलवर जिले के रामगढ़ इलाके में बेर की भरमार है। बेर की दो तरह की फसल होती है। एक बेर और दूसरा सेब है। यहां रामगढ़ के बेर पूरी दुनिया में मशहूर हैं। कृषि से जुड़े एक्सपर्ट का कहना है कि इस क्षेत्र के किसान गोला और सेब दोनों किस्मों को उगाते हैं। गोला बैरायटी के एक पौधे से कम से 100 से 150 किलो तक फल हासिल किए जा सकते हैं। वहीं सेब वैरायटी के एक पौधे से कम से कम 100 से 200 किलोग्राम तक पल मिल जाते हैं। यह बेर कई दिनों तक खराब नहीं होते हैं। यहां बेरों का सीजन मई तक चलता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें