Get App

Business Idea: फ्रोजन मटर के बिजनेस में लागत से 10 गुना होगी कमाई, जानिए कैसे करें शुरू

Business Idea: मटर की फसल से किसान महज 3-4 महीने में ही तगड़ी कमाई कर लेते हैं। लेकिन अगर आप थोड़ा सा और स्मार्टनेस दिखाएं तो मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। ऐसे ही फ्रोजन मटर की डिमांड हमेशा बनी रहती है। इससे कई तरह के प्रोडक्ट बनाए जाते हैं। फ्रोजन मटर का बिजनेस शुरू करने पर कम से कम 50-80 फीसदी तक मुनाफा मिल सकता है

Jitendra Singhअपडेटेड Oct 07, 2023 पर 8:56 AM
Business Idea: फ्रोजन मटर के बिजनेस में लागत से 10 गुना होगी कमाई, जानिए कैसे करें शुरू
Business Idea: फ्रोजन मटर का बिजनेस शुरू करते ही आपकी मोटी कमाई होना शुरू हो जाएगी।

Business Idea: हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। जिसकी शुरुआत करते ही आपकी लॉटरी निकल पड़ेगी। यह एक ऐसा बिजनेस है। जिसमें बेहद कम लागत आती है और कमाई बंपर होती है। हम आपको बता रहे हैं फ्रोजन मटर का बिजनेस (Frozen Green Peas Business) के बारे में। मटर की मांग पूरे साल रहती है लेकिन हरा मटर सिर्फ ठंड के समय में ही मिलता है। शादी-विवाह और अन्‍य आयोजनों में फ्रोजन मटर की ही सब्‍जी और अन्‍य चीजें बनाई जाती हैं। वैसे भी मटर की फसल से किसान महज 3-4 महीने में ही तगड़ी कमाई कर लेते हैं। लेकिन अगर आप थोड़ा सा और स्मार्टनेस दिखाएं तो मोटा मुनाफा कमा सकते हैं।

फ्रोजन मटर का बिजनेस अपने घर के छोटे से कमरे से ही शुरू कर सकते हैं। हालांकि, बड़े स्‍तर पर बिजनेस करना चाहते हैं तो 4000 से 5000 वर्ग फुट जगह की जरूरत पड़ेगी। वहीं, छोटे स्‍तर पर बिजनेस शुरू करने पर हरी मटर छीलने के लिए कुछ मजदूरों की जरूरत होगी। बड़े लेवल पर आपको मटर छीलने वाली मशीनों की जरूरत पड़ेगी। साथ ही कुछ लाइसेंस भी चाहिए होंगे।

फ्रोजन मटर का बिजनेस कैसे करें शुरू?

अगर आप फ्रोजन मटर का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको सर्दियों में किसानों से हरी मटर खरीदनी होगी। आमतौर पर ताजी हरी मटर फरवरी महीने तक आराम से मिल जाती है। फ्रोजन मटर का बिजनेस अपने घर के छोटे से कमरे से ही शुरू कर सकते हैं। किसानों से मटर खरीदने के बाद आप इन्‍हें छीलने, धोने, उबालने और पैकिंग आदि के लिए मजदूरों की आवश्‍यकता होगी। ऐसा नहीं है कि आपको एक साथ ही सारी मटर खरीदनी होगी। आप रोज मटर खरीदकर उन्हें प्रॉसेस कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें