Get App

Business Idea: हर सीजन में इस प्रोडक्ट की है बंपर डिमांड, बिजनेस शुरू करते ही होगी मोटी कमाई

Business Idea: नमकीन के बिजनेस को कम लागत के साथ शुरू किया जा सकता है और जल्द ही इसमें मोटा मुनाफा मिलना शुरू हो जाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 19, 2022 पर 6:00 PM
Business Idea: हर सीजन में इस प्रोडक्ट की है बंपर डिमांड, बिजनेस शुरू करते ही होगी मोटी कमाई
गांव हो या शहर हर जगह के पसंदीदा ग्राहकों के बिजनेस से करें बंपर कमाई

Business Idea: बहुत से लोग अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं। लेकिन कई बार उन्हें एक शानदार बिजनेस आइडिया नहीं मिल पाता है। साथ ही ज्यादातर बिजनेस को शुरू करने के लिए बड़ी लागत की जरूरत होती है। ऐसे में उन्हें यह डर भी सताने लगता है कि कहीं शुरू होने के बाद रिटर्न मिलेगा या नहीं। ऐसे में हम आपको एक शानदार बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे बेहद कम निवेश के साथ शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस में आप बेहतर रिटर्न हासिल कर सकते हैं। इसे गांव या शहर में कहीं भी शुरू किया जा सकता है।

हम बात कर रहे हैं स्नैक्स यानी नमकीन के बिजनेस की। नमकीन हमारे देश में बड़े चाव से खाया जाता है। ज्यादातर लोग सुबह चाय के साथ बिस्किट-नमकीन खाना पसंद करते हैं। वैसे तो मार्केट में कई तरह की नमकीन मौजूद है। लेकिन अगर आप लोगों को अपनी नमकीन में कुछ अलग स्वाद देते हैं, तो आप कुछ ही दिनों में एक बड़ा मार्केट तैयार कर सकते हैं।

कैसे करें शुरू

नमकीन बनाने के लिए सेव मेकिंग मशीन, फ्रायर मशीन, मिक्सिंग मशीन, पैकेजिंग और वजन करने की मशीन की जरूरत होती है। इस बिजनेस के लिए छोटी दुकान या फैक्ट्री शुरू करने के लिए 300 वर्ग फुट से 500 वर्ग फुट की जगह की जरुरत पड़ेगी। साथ ही फैक्ट्री पास कराने के लिए कई तरह की सरकारी अनुमतियों की जरूरत होगी। मसलन फूड लाइसेंस, एमएसएमई रजिस्ट्रेशन और जीएसटी रजिस्ट्रेशन जैसी तमाम जरूरतें पूरी करनी होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें