Get App

Business Idea: बिना पैसे लगाए सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के रूप में कर सकते हैं मोटी कमाई, जानिए कैसे करें शुरू

Business Idea: सोशल मीडिया भी अब कमाई के लिए एक बेहतर जरिया बन गया है। इसमें घर बैठे आप बंपर कमाई कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 16, 2022 पर 9:10 PM
Business Idea: बिना पैसे लगाए सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के रूप में कर सकते हैं मोटी कमाई, जानिए कैसे करें शुरू
बेहतर प्रोफाइल बनाकर सोशल मीडिया से भी कर सकते हैं कमाई

Business Idea: बदलते समय के साथ अब नौकरी के तौर-तरीकों में भी बदलाव आ गया है। कोरोना काल के बाद से काम-काज में भारी बदलाव देखने को मिला है। अगर आपके अंदर टैलेंट है तो फिर काम की कोई कमी नहीं है। प्रतिभाशाली लोगों के सामने काम करने के लिए एक नई खिड़की खुल जाती है। अगर आप भी कुछ अलग हटकर करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक बेहतर आइडिया दे रहे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर (Social Media Influencer) बन कर लोग मोटी कमाई कर रहे हैं।

अगर आप सोशल मीडिया में एक्टिव रहते हैं तो इसका इस्तेमाल प्रोफेशनल तरीके से जरूर करें। फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ब्रांड एंडोर्समेंट (Brand Endorsement) करके कमाई की जा सकती है। हालांकि, इसके लिए फॉलोअर्स का स्ट्रॉन्ग बेस होना बेहद जरूरी है। ताकि लोग आप पर भरोसा कर सकें।

कैसे बने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर (Social Media Influencer) बनने के लिए आपको अपनी क्रिएटीविटी पर पूरी तरह से ध्यान देना होगा। इनफ्लुएंसर बनने के लिए आपको अपनी स्पेशियलिटी को पहचानना होगा। एक फिक्स प्रोग्राम के तहत काम करना होगा। धीरे-धीरे आपकी स्पेशलिटी, लोगों को आकर्षित करेगी और आपके फॉलोवर्स की संख्या लाखों तक पहुंच जाएगी। फेसबुक अकाउंट पर लाइक्स बढ़ाने के लिए कवर और प्रोफाइल फोटो (Profile Photo) को सही तरीके से चुनना चाहिए। अगर आपका बिजनेस पेज है तो प्रोफाइल फोटो पर अपना लोगो लगाएं, लेकिन कवर फोटो के साथ क्रिएटिविटी कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें