Get App

Business Idea: इस पेड़ की खेती से घर में होगी पैसों की बारिश, जानिए कैसे करें शुरू

Mahogany tree Business Idea: महोगनी के पेड़ की पत्तियों में एक खास तरह का गुण पाया जाता है। जिससे इसके पेड़ो के पास किसी भी तरह के मच्छर और कीट नहीं आते हैं। इसके पेड़ों के बीज, पत्ते, लकड़ी की बिक्री करके करोड़ों रुपये कमाई की जा सकती है। इसके तेल का उपयोग कर साबुन, पेंट, वार्निस और कई तरह की दवाइयों को बनाया जाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 03, 2025 पर 6:51 AM
Business Idea: इस पेड़ की खेती से घर में होगी पैसों की बारिश, जानिए कैसे करें शुरू
Mahogany tree Business Idea: महोगनी की लकड़ी की कीमत 2000 से 5000 रुपये फीट तक है। एक पेड़ करीब 200000 रु तक कमाई कर सकते हैं।

आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस बता रहे हैं। जिसमें किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है। हालांकि थोड़ा समय जरूर लगेगा, लेकिन आपको करोड़पति बनने से कोई नहीं रोक सकता। यह बिजनेस आपको पैसों से मालामाल कर सकता है। आज हम बात कर रहे हैं महोगनी पेड की खेती (Mahogany Farming) के बारे में। यह एक ऐसा पेड़ है जिससे करोड़ों रुपये की कमाई होगी। अगर एक एकड़ जमीन में 120 पेड महोगनी के लगाए जाते हैं तो सिर्फ 12 साल में आप करोड़ों रुपये की कमाई कर सकते हैं।

महोगनी की लकड़ी 2000 रुपये प्रति घन फीट के रेट से बिकती है। इसका एक पेड़ 40000-50000 का होता है। महोगनी की खेती आप दो तरीके से कर सकते है। एक खेतों की बाउंड्री पर और दूसरा पूरे खेत में पेड़ों की रोपाई करवा सकते हैं। .

कैसा होता है महोगनी का पेड़

महोगनी की लकड़ी मजबूत और काफी लंबे समय तक उपयोग में लाई जाने वाली लकड़ी होती है। यह लकड़ी लाल और भूरे रंग की होती है। इस पर पानी के नुकसान का कोई असर नहीं होता है। अगर वैज्ञानिकों के तर्कों की बात करें तो यह पेड़ 50 डिग्री सेल्सियस तक ही तापमान को सहने की क्षमता को बदार्शत कर सकता है और जल न भी हो तब भी यह लगातार बढ़ता ही जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें