Get App

Business Idea: घर बैठे महिलाएं करें ये बिजनेस, हर महीने होगी अंधाधुंध कमाई

Business Idea: आज कल के इस अर्थयुग में बढ़ती महंगाई के बीच बड़े शहरों में खर्च चलाना मुश्किल हो जाता है। एक नौकरी से भी कभी-कभी जीवन गुजारने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप नौकरी के साथ किसी बिजनेस की तलाश में हैं तो हम आपको कुछ बेहतर आइडिया दे रहे हैं। जिन्हें महिलाएं भी शुरू कर मोटी कमाई कर सकती हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Aug 14, 2023 पर 9:41 AM
Business Idea: घर बैठे महिलाएं करें ये बिजनेस, हर महीने होगी अंधाधुंध कमाई
Business Idea: घर बैठे कई ऐसे बिजनेस हैं। जिनसे हर महीने बंपर कमाई कर सकते हैं

Business Idea: घर बैठे अगर आप कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो हम आपको कई बिजनेस आडिया दे रहे हैं। जिसे आप अपनी शौक के मुताबिक, शुरू कर सकते हैं। ये ऐसे बिजनेस आडिया हैं। जिन्हें महिलाएं भी घर बैठे शुरू कर मोची कमाई कर सकती हैं। आप घर बैठे अचार बनाने का बिजनेस, टिफिन सर्विस, फूड ब्लॉग, जैसे कई बिनजेस में हाथ आजमा सकते हैं। अचार बनाने का बिजनेस आप घर बैठे शुरू कर सकते हैं। इसमें शुरू में आपको 10,000 रुपये का निवेश करना होगा। इसमें आप एक महीने में कम से कम 30,000-3,500 रुपये मासिक और लाखों रुपये सालाना आराम से कमा सकते हैं।

आप अचार को ऑनलाइन, थोक बाजार, रिटेल मार्केट या रिटेल चेन को बेच सकते हैं। किसी भी बिजनेस को शुरू करने के लिए केंद्र सरकार की कई स्कीम हैं, जिसमें इसका फायदा उठाकर इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए 900 वर्ग फुट का एरिया होना जरूरी है। अचार तैयार करना, अचार सुखाना, अचार को पैक करने के लिए खुली जगह की जरूरत होती है।

टिफिन सर्विस का बिजनेस

टिफिन सर्विस का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसे घर की महिलाएं भी कर सकती है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए भारी-भरकम रकम की जरूरत नहीं है। टिफिन सर्विस देश के हर बड़े शहरों में है। यह बिजनेस दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इसमें आपको हर हफ्ते से लेकर हर दिन का मैन्यू तैयार करना होगा। आजकल हेल्‍दी और घर जैसा खाने की तलाश हर किसी को रहती है। शहरी लाइफस्टाइल और नौकरी की भागदौड़ में लोगों के पास इतना समय नहीं होता कि वे अपने लिए बेहतर खाना बना सकें। इस मौके का फायदा आप Tiffin Service शुरू कर उठा सकते हैं। ऐसे लोग जिनके पास पैसों की कमी नहीं है लेकिन खाना बनाने का समय नहीं मिलता। उन्‍हें आप अच्‍छा खाना देकर मोटी रकम कमा सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें