Get App

Business Idea: टमाटर की खेती से जल्द बन जाएंगे लखपति, आसमान छू रहे हैं दाम

Business Idea: अगर आप किसी बिजनेस आइडिया की तलाश में हैं तो टमाटर की खेती (Tomato Farming) बेहतर बिजनेस साबित हो सकता है। इसमें लागत कम तगड़ा मुनाफा हो सकता है। इसकी खेती में हर साल औसतन 10 लाख रुपये तक की कमाई होती है। टमाटर की खेती करना आसान है। बस इसकी खेती के दौरान कुछ चीजों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है

Jitendra Singhअपडेटेड Jul 18, 2023 पर 8:24 AM
Business Idea: टमाटर की खेती से जल्द बन जाएंगे लखपति, आसमान छू रहे हैं दाम
Business Idea: टमाटर की खेती आम तौर पर साल भर में दो बार हो जाती है। एक जुलाई-अगस्त से शुरू होकर फरवरी-मार्च तक चलती है।

Business Idea: अगर आप नौकरी से ऊब गए हैं और कोई बंपर कमाई वाला बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक बेहतर बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। यह एक ऐसा प्रोडक्ट है, जिसकी गांव से लेकर शहरों तक में भारी डिमांड रहती है। यहां हम बात कर रहे हैं टमाटर की खेती (Tomato Farming) के बारे में। अगर आपको खेती करना पसंद है तो नकदी फसल टमाटर उगा सकते हैं। भारत में टमाटर की खेती बड़े पैमाने पर होती है। एक हेक्टेयर में 800-1200 क्विंटल तक की पैदावार की जा सकती है। अलग-अलग किस्मों के हिसाब से उत्पादन अलग-अलग होता है।

वैसे तो कई बार टमाटर का रेट ज्यादा ऊपर नहीं जाता है। मार्केट में टमाटर औसतन 10 रुपये प्रति किलो के हिसाब से भी बिके और आपने औसतन 1000 क्विंटल भी पैदावर निकाली तो 10 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। इन दिनों टमाटर के दाम तो आसमान छू रहे हैं। कई ऐसे किसान हैं इस मौसम में टमाटर की खेती लखपति बन गए। पुणे के एक किसान ने करोड़ों रुपये के टमाटर बेचे।

कैसे करें टमाटर की खेती?

टमाटर की खेती आम तौर पर साल भर में दो बार हो जाती है। एक जुलाई-अगस्त से शुरू होकर फरवरी-मार्च तक चलती है। दूसरी नवंबर-दिसंबर से शुरू होकर जून-जुलाई तक चलती है। टमाटर की खेती में सबसे पहले बीजों से नर्सरी तैयार की जाती है। करीब महीने भर में नर्सरी के पौधे खेतों में लगाने लायक हो जाते हैं। एक हेक्टेयर खेत में करीब 15,000 पौधे लगाए जा सकते हैं। खेतों में पौधे लगने के करीब 2-3 महीने बाद इनमें फल आना शुरू हो जाता है। टमाटर की फसल 9-10 महीने तक चलती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें