Get App

Business Idea: बेहद कम पैसे में करें रजनीगंधा की खेती, लाखों में होगी कमाई, ऐसे करें शुरू

Business Idea: रजनीगंधा की खेती फ्रांस, इटली, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका आदि देशों में भी खेती की जाती है। रजनीगंधा का फूल बेहद सुंदर सफेद रंग का होता है। इससे आप लाखों रुपयों की कमाई (profit in rajanigandha flower farming) कर सकते हैं। इसे किसी भी जलवायु में उगा सकते हैं। जिस खेत में लगाएं। उसकी जलनिकासी बेहतर होना चाहिए। जल निकासी के बिना इसकी कंद मिट्टी में सड़ जाती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 11, 2024 पर 6:57 AM
Business Idea: बेहद कम पैसे में करें रजनीगंधा की खेती, लाखों में होगी कमाई, ऐसे करें शुरू
Business Idea: रजनीगंधा का एक फूल कम से कम 8 रुपये तक में बिक जाता है।

Business Idea: अगर आप बेहद कम पैसे लगाकर कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया देंगे। जहां बेहद कम निवेश के साथ लाखों रुपये महीने की कमाई कर सकते हैं। यह बिजनेस है रजनीगंधा के फूलों की खेती (Tuberose flower farming) का। वैसे भी सुगंधित पुष्पों में रजनीगंधा का अपना एक अलग महत्वपूर्ण स्थान है। रजनीगंधा के फूल लंबे समय तक सुगंधित और ताजा बने रहते हैं। इसलिए इनकी मांग बाजार में काफी अच्छी खासी है। रजनीगंधा (पोलोएंथस ट्यूबरोज लिन) की उत्पत्ति मैक्सिको देश में हुई है। यह फूल एमरिलिडिएसी कुल का पौधा है।

भारत में इसकी खेती पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तामिलनाडु, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में की जाती है। इसकी खेती किसी भी जलवायु में कर सकते हैं। इसकी खेती वहीं करें। जहां निकासी की बेहतर व्यवस्था हो। अगर जल निकासी की बेहतर व्यवस्था नहीं है तो इसकी कंद सड़ जाएगी।

कैसे करें रजनीगंधा की खेती?

इसकी खेती करने से पहले प्रति एकड़ के हिसाब से खेत में 6-8 ट्रॉली गोबर की अच्छी खाद डालें। साथ ही NPK या DAP जैसे उर्वरक (खाद) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी खेती आलू की तरह कंद से होती है और एक एकड़ में करीब 20 हजार कंद लगते हैं। ध्यान रहे कि हमेशा ताजे, अच्छे और बड़े कंद लगाएं, ताकि फूलों की खेती में आपको अच्छी पैदावार मिल सके। भारत में रजनीगंधा के फूलों की खेती करीब 20 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में हो रही है। फ्रांस, इटली, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका आदि देशों में भी इसकी खेती की जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें