Nestle Cerelac: क्या आप भी अपने 6 महीने के छोटे से बच्चे को नेस्ले का सेरेलैक खिला रहे हैं? हर एक मां को लगता है कि वह बच्चे को सेरेलैक के खिलाकर प्रोटीन, विटामिन और मिनरल से भरा खाना खिला रहे हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। क्या आपको पता है कि सेरेलैक में कितना शुगर लेवल होता है? वह आपके नन्हे बच्चे के लिए कितना सेफ है? दुनिया की सबसे बड़ी कंज्यूमर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी Nestle बेबी फूड बनाती है। उसका सेरेलैक भारत में काफी फेमस है। Nestle भारत, अन्य एशियाई, अफ्रीकी देशों में बेचे जाने वाले शिशु दूध (Infant Milk) और सेरेलैक में चीनी मिलाती है। हालांकि, कंपनी का दावा कि उसने पिछले पांच सालों में अपने इन प्रोडक्ट में शुगर को कम किया है।
