Credit Card: कोई सामान खरीदना है पैसे नहीं है तब ऐसी स्थिति में क्रेडिट कार्ड से खरीदना से आसान होता है। लेकिन कई बार ऐसी स्थितियां बन जाती हैं क्रेडिट कार्ड का बिल भरने के लिए भी पैसे नहीं है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या एक क्रेडिट कार्ड का बिल दूसरे क्रेडिट कार्ड से भर सकते हैं? अगर आपको पैसे की तंगी आ गई है और इस ट्रिक को फॉलो करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। अगर समय से बिल नहीं चुकाते हैं तो क्रेडिट स्कोर खराब हो सकता है।
