Cryptocurrency prices: क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में आज बिटकॉइन की कीमत 57,000 डॉलर के पार चली गई। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी में 6 फीसदी की तेजी आई और वह 57,699 डॉलर के पार चली गई। बिटकॉइन की कीमत हाल ही में लगभग 69,000 डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। साल दर साल के हिसाब से भी कीमतें बीते साल से 99 फीसदी अधिक है। CoinGecko के अनुसार वैश्विक क्रिप्टो मार्केट कैपिटल बढ़कर 2.72 ट्रिलियन डॉलर हो गया।
WazirX के सीओओ सिद्धार्थ मेनन ने कहा कि बिटकॉइन ने एक बड़ा सुधार देखा और इसकी कीमतों में 2 महीने के निचले स्तर के पास नए कोरोनो वायरस संस्करण के बारे में अटकलों से शेयर मार्केट ने गिरावट का गोता लगा दिया। हालांकि, BTC मजबूत दिखाई है। उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि बिटक्वइन 68,000 से लेकर 53000 डॉलर की रेन्ज में रह सकता है।
Ether, एथेरियम ब्लॉकचेन से जुड़ा सिक्का और दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी भी 7% से अधिक बढ़कर 4,337 डॉलर हो गई है। कॉइनडेस्क के अनुसार डॉगक्वाइन की कीमत 3% से बढ़कर 0.20 डॉलर हो गई, जबकि शीबा इनु 4% से अधिक बढ़कर 0.000039 डॉलर हो गई। like Litecoin, XRP, Polkadot, Uniswap, Stellar, Cardano, Solana ने बीते 24 घंटों में प्रॉफिट के साथ कारोबार किया।
मेनन ने कहा कि बिटक्वाइन के साथ Ethereum ने अपनी मजबूत जगह बनाई है। अब रोजाना के ट्रेंड से ट्राइएंगल पैटर्न टूट गया है और यह 0.075 के स्तर पर बना हुआ है।