PAN Card के गलत इस्तेमाल से साइबर ठग लगा सकते हैं आपको पैसों का चूना, ऑनलाइन ऐसे पता लगाएं अपने पैन कार्ड की ट्रांजैक्शन डिटेल

पैन कार्ड की सुरक्षा भी हमारे लिए काफी जरूरी हो जाती है। कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल हो रहा हो। इसके जरिए कई बार फर्जी लोन लेने की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। ऐसे में आपको अपने पैन कार्ड की ट्रांजैक्शन हिस्ट्री के बारे में पता होना चाहिए। अगर आपको अपने पैन कार्ड की ट्रांजैक्शन हिस्ट्री पता करना है तो आप इसे कुछ वेबसाइट के जरिए पता कर सकते हैं

अपडेटेड Feb 25, 2023 पर 10:55 PM
PAN Card के गलत इस्तेमाल से साइबर ठग लगा सकते हैं आपको पैसों का चूना, ऑनलाइन ऐसे पता लगाएं अपने पैन कार्ड की ट्रांजैक्शन डिटेल

PAN Card मौजूदा वक्त में सबसे अहम और जरूरी दस्तावेजों में से एक है। कई सारे जरूरी कामों में पैन कार्ड का इस्तेमाल होता है। बैंक में अकाउंट खुलवाना हो, कोई लोन लेना हो, 50 हजार से ज्यादा का ट्रांजेक्शन करना हो या फिर आईटीआर फाइल करना हो। इन सभी कामों में पैन कार्ड यूज होता है। जिस वजह से पैन कार्ड की सुरक्षा भी हमारे लिए काफी जरूरी हो जाती है। कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल हो रहा हो। इसके जरिए कई बार फर्जी लोन लेने की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। ऐसे में आपको अपने पैन कार्ड की ट्रांजैक्शन हिस्ट्री के बारे में पता होना चाहिए। आइये जानते हैं इसे जानने का तरीका।

ऐसे पता कर सकते हैं पैन कार्ड की ट्रांजैक्शन हिस्ट्री

अगर आपको अपने पैन कार्ड की ट्रांजैक्शन हिस्ट्री पता करना है तो आप इसे कुछ वेबसाइट के जरिए पता कर सकते हैं। अपने पैन कार्ड की ट्रांजैक्शन हिस्ट्री पता करने के लिए सबसे पहले आप इससे रिलेटेड वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद आपको वहां पर मांगी गई सारी जानकारियों को भरना होगा। इन जानकारियों में डेट ऑफ बर्थ, ईमेल आईडी, रजिस्टर मोबाइल नंबर और पैन कार्ड नंबर शामिल हैं। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। इसे दर्ज कर दें। इसके बााद आपको आपके पैन कार्ड का क्रेडिट स्कोर या ट्रांजैक्शन हिस्ट्री पता चल जाएगी।

FY2020 का अपडेटेड ITR फाइल करने की अंतिम तारीख है 31 मार्च, जानिए ITR फाइल नहीं करने पर क्या होगा


साइबर ठग कर पैन के जरिए आपको लगा सकते हैं चूना

बता दें आज के वक्त में साइबर क्राइम काफी तेजी से बढ़ा है। अगर आपने अपने पैन कार्ड को कई सारी जगहों पर शेयर किया है तो साइबर ठगों द्वारा इसका गलत इस्तेमाल भी किया जा सकता है। साइबर ठग आपके पैन का गलत इस्तेमाल करके बैंक में अकाउंट खुलवाने से लेकर फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन तक कर सकते हैं। कई सारी खबरें ऐसी भी सामने आई हैं कि ठग किसी भी व्यक्ति के आधार और पैन कार्ड के जरिए फर्जी लोन ले रहे हैं। इसके अलावा आपके पैन का गलत इस्तेमाल करके लोन, क्रेडिट कार्ड भी हासिल कर सकते हैं। बता दें कि अगर आपके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल हुआ है, तो आप इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ऑफीशियल वेबसाइट incometax.intelenetglobal.com/pan/pan.asp पर जाकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।