Himachal Pradesh DA Hike 2025: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार (15 अक्टूबर) को कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) जारी करने की घोषणा की। यह भत्ता अक्टूबर की सैलरी और पेंशन में जोड़ा जाएगा। सुक्खू ने कहा कि अप्रैल से सितंबर 2025 तक की अवधि का बकाया भी अक्टूबर में कर्मचारियों के बैंक खातों में जमा कर दिया जाएगा। जुलाई 2023 से मार्च 2025 तक के बकाया भुगतान के लिए अलग से आदेश जारी किए जाएंगे। अक्टूबर के वेतन के साथ नवंबर महीने में डीए की राशि नियमित तौर पर मिल जाएगी।
