Get App

Dairy Animals: दुधारू पशु खरीदने से पहले जानें ये जरूरी बातें, नहीं तो होगा लाखों का नुकसान

Dairy Animals: पशुपालन में सफलता के लिए सही गाय-भैंस का चुनाव जरूरी है। अच्छी नस्ल, सही उम्र और प्रजनन क्षमता वाले पशु ज्यादा दूध देते हैं। दूध की गुणवत्ता और क्षेत्र की जलवायु के हिसाब से पशु चुनें। शांत स्वभाव वाले पशु को संभालना आसान होता है। सही देखभाल से ये व्यवसाय फायदेमंद बन सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 15, 2025 पर 12:24 PM
Dairy Animals: दुधारू पशु खरीदने से पहले जानें ये जरूरी बातें, नहीं तो होगा लाखों का नुकसान
Dairy Animals: पशुपालन में नस्ल का सही चयन बेहद जरूरी है।

पशुपालन एक ऐसा व्यवसाय है, जो ग्रामीण इलाकों में ही नहीं, बल्कि शहरों में भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। ये न केवल दूध उत्पादन का मुख्य साधन है, बल्कि खाद और कृषि से जुड़े अन्य फायदे भी देता है। अगर इसे सही तरीके से किया जाए, तो यह आय बढ़ाने का एक अच्छा साधन बन सकता है। इसके लिए जरूरी है कि दुधारू पशुओं का सही चयन किया जाए। पशु खरीदते समय उनकी नस्ल, उम्र, प्रजनन क्षमता और दूध की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए।

अपने क्षेत्र की जलवायु और वातावरण के अनुसार पशु का चुनाव करना भी जरूरी है, ताकि वे स्वस्थ रहें और अच्छा उत्पादन कर सकें। सही जानकारी और देखभाल से पशुपालन को न केवल सफल, बल्कि एक लंबे समय तक चलने वाला लाभदायक व्यवसाय बनाया जा सकता है।

पशु की नस्ल का महत्व

पशुपालन में नस्ल का सही चयन बेहद जरूरी है। उन्नत नस्लें जैसे मुर्रा भैंस, जर्सी गाय, साहिवाल या होल्स्टीन फ्रिजियन गाय अधिक दूध उत्पादन के लिए जानी जाती हैं। इन नस्लों को उनकी उत्पादकता और अनुकूलता के आधार पर चुना जाना चाहिए। अच्छी नस्ल की गाय-भैंस ज्यादा दूध देती हैं और उनकी देखभाल करना भी आसान होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें