Pan-Aadhaar Deadline Extend- सरकार ने पैन कार्ड (Pan Card) और आधार कार्ड (Aadhaar Card) को आपस में लिंक करना अनिवार्य बना दिया है। जिन भी लोगों ने अभी तक इन दोनों ही सबसे जरूरी दस्तावेजों को आपस में लिंक नहीं कराया है उनको इसे तुरंत लिंक करा लेना भी जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको इसके कुछ नुकसान भी भुगतने होंगे। हालांकि इसी बीच सरकार ने ऐसे लोगों को जिन्होंने अभी तक आधार-पैन को लिंक नहीं किया है एक राहत भरी खबर दी है। दरअसल राहत भरी खबर यह है कि सरकार ने Aadhaar-Pan Link की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया है।
