Get App

मुंबई और कोच्ची सहित छह और एयरपोर्ट पर शुरू हुई डिजी यात्रा की सर्विस, अब यात्रियों चेक इन के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लाइन

कोच्ची सहित छह और हवाई अड्डों पर डिजी यात्रा की सुविधा को शुरू कर दिया गया है। फिलहाल देश भर के सात हवाई अड्डों पर डिजी यात्रा की सर्विस उपलब्ध है। इसे पहली बार 1 दिसंबर, 2022 को दिल्ली, वाराणसी और बेंगलुरु के हवाई अड्डों पर लॉन्च किया गया था। इसे लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति को भी जारी कर दिया गया है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Aug 12, 2023 पर 4:22 PM
मुंबई और कोच्ची सहित छह और एयरपोर्ट पर शुरू हुई डिजी यात्रा की सर्विस, अब यात्रियों चेक इन के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लाइन
सरकार ने शुक्रवार यानी 12 अगस्त 2023 को मुंबई और कोच्ची सहित छह और हवाई अड्डों पर डिजी यात्रा की सुविधा को शुरू करने का ऐलान किया है

सरकार ने शुक्रवार यानी 12 अगस्त 2023 को मुंबई और कोच्ची सहित छह और हवाई अड्डों पर डिजी यात्रा की सुविधा को शुरू करने का ऐलान किया है। फिलहाल देश भर के सात हवाई अड्डों पर डिजी यात्रा की सर्विस उपलब्ध है। इसे पहली बार 1 दिसंबर, 2022 को दिल्ली, वाराणसी और बेंगलुरु के हवाई अड्डों पर लॉन्च किया गया था। इसे लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति को भी जारी कर दिया गया है।

क्या लिखा है विज्ञप्ति में

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि डिजी यात्रा सुविधा अगस्त 2023 के महीने में छह और हवाई अड्डों जैसे कि मुंबई, अहमदाबाद, कोच्चि, लखनऊ, जयपुर और गुवाहाटी हवाई अड्डों पर शुरू की जाएगी। इन हवाई अड्डों पर डिजी यात्रा बुनियादी ढांचे का कार्यान्वयन और स्थापना चरणबद्ध तरीके से होगी। इस सुविधा में यात्रियों की चेहरे की पहचान FRT के आधार पर हवाई अड्डों पर अलग अलग प्वाइंट पर जांच करके यात्रियों की कॉन्टैक्ट लेस और बिना रोकटोक के आवाजाही देगी।

Long Weekend Holiday: 15 अगस्त वाले लंबे वीकेंड का उठाएं फायदा, बिना वीजा घूम सकते हैं ये 57 देश

फिलहाल इतने लाख यात्री कर चुके हैं इसका इस्तेमाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें