आप कुछ बेहद ही आसान से स्टेप्स को फॉलो करके अपना ई-नॉमिनेशन पूरा कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको ईपीएफओ की वेबसाइट unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface पर जाकर लॉगइन करना होगा। इसके लिए आपको अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर और पासवर्ड इंटर करना होगा। इसके बाद आपको व्यू टैब पर क्लिक करके फिर जेपीजी या फिर जेपीईजी फॉर्मैट में अपनी प्रोफाइल फोटो जो कि 100 केबी से कम होना चाहिए उसे अपलोड करना होगा। इसके लिए आपको प्रोफाइल पिक पर क्लिक करके परमानेंट या फिर प्रजेंट एड्रेस सहित सभी जरूरी डिटेल्स को अपडेट करना होगा। इसके बाद आपको मैनेज टैब पर क्लिक करके ई-नॉमिनेशन के ऑप्सन पर क्लिक करना होगा। इसके अगले स्टेप में आपको अपना यूएएन नंबर, नाम, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, पिता या फिर पति का नाम, वैवाहिक स्थिति, परमानेंट या फिर प्रजेंट एड्रेस और ईपीएफ में शामिल होने की डेट जैसी डिटेल्स स्क्रीन पर दिखाई देंगी। इसके बाद आपको अपनी फैमिली डिटेल के बारे में अपडेट करना होगा। आप एक से अधिक व्यक्ति को नामित करने की दशा में उसके हिस्से को बांट सकत हैं। इसके बाद आपको अपनी फैमिली डिटेल को ऐड करना होगा। फिर आपको आधार कार्ड के हिसाब से उनका नाम, डेट ऑफ बर्थ, संबंध, एड्रेस और बैंक अकाउंट डिटेल को इंटर करना होगा। इसके बाद आपको नॉमिनेशन डिटेल पर जाकर सभी की कुल हिस्सेदारी को तय करना होगा। इसके बाद आपको ईपीएफ नॉमिनेशन सेव के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको ई-साइन बटन पर क्लिक करके ओटीपी जनरेट करने के लिए आधार नंबर दर्ज करना होगा। ओटीपी इंटर करते ही आपका ई-नॉमिनेशन पूरा हो जाएगा।