Get App

EPFO: बढ़ सकती है EPF के लिए सैलरी लिमिट, 15000 से 21000 करने पर विचार कर रही सरकार

हाई लेवल कमेटी ने EPFO के तहत सैलरी की मौजूदा सीमा 15,000 रुपये से बढ़ाकर 21,000 रुपये प्रति माह करने का प्रस्ताव दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 18, 2022 पर 5:04 PM
EPFO: बढ़ सकती है EPF के लिए सैलरी लिमिट, 15000 से 21000 करने पर विचार कर रही सरकार
EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत सैलरी की सीमा बढ़ सकती है।

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत सैलरी की सीमा बढ़ सकती है। दरअसल, हाई लेवल कमेटी ने EPFO के तहत सैलरी की मौजूदा सीमा 15,000 रुपये से बढ़ाकर 21,000 रुपये प्रति माह करने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि, समिति ने कहा है कि सरकार सभी प्रस्तावों पर विचार करने के बाद पिछली तारीख से बढ़ोतरी लागू कर सकती है।

साल 2014 में बढ़ी थी सैलरी

नए प्रस्ताव के एक बार लागू होने के बाद अनुमानित 7.5 लाख अतिरिक्त श्रमिकों को योजना के दायरे में लाया जा सकेगा। उन्हें वेतन बढ़ोतरी में भी शामिल किया जा सकेगा। यह अंतिम बार साल 2014 में लागू हुआ था। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि यदि इस सुझाव को ईपीएफओ के ट्रस्टी का सेंट्रल बोर्ड इसे स्वीकार कर लेता है, तो यह उन नियोक्ताओं को राहत देगा जो किसी भी अतिरिक्त वित्तीय बोझ को तुरंत वहन करने के इच्छुक हैं।

कंपनियों ने पहले मांगा था समय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें