EPFO: प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की भविष्य निधि (Provident Fund - PF) में निवेश करते हैं। कर्मचारियों की सैलरी से हर महीने निश्चित राशि पीएफ खाते में जमा होती है। उतना ही अमाउंट यानी हिस्सा आपकी कंपनी या इंप्लॉयर (मालिक) भी करता है। क्या आपने कभी चक किया है कि आपकी कंपनी उसमें हिस्सा जमा कर रही है। अगर नहीं तो पहले आप अपने पीएफ अकाउंट की पासबुक (PF E-statement)चेक करें कि आपके खाते में कितना पैसा जमा हो रहा है।
e-Statement से मिलती है कई जानकारी
EPF पासबुक (EPFO e-Statement) से यह जानने में सहायता मिल जाती है कि आपके और आपकी कंपनी की तरफ से कितने पैसे जमा किए गए हैं। EPF पासबुक (EPF e-Statement) से यह जानने में मदद मिलती है कि सेक्शन 80C के तहत कुल इनकम से कितना डिडक्शन क्लेम किया जा सकता है।
EPFO की वेबसाइट पर रजिस्टर करना है बेहद जरूरी
सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर विजिट करना होगा। इसके बाद एक्टिवेट UAN पर क्लिक करें। आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। UAN, आधार, पैन और अन्य पूरी डिटेल दर्ज करना होगा। याद रखें कि कुछ जानकारी दर्ज करनी जरूरी है। अब 'गेट ऑथराइजेशन पिन' पर क्लिक करना होगा। आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। इसमें एंटर की गई सारी जानकारी को वेरिफाई करना होगा। फिर मोबाइल पर OTP भेजा जाएगा। OTP दर्ज करें और 'वैलिडेट OTP एंड एक्टिवेट UAN' पर क्लिक करें। UAN के एक्टिवेट होने पर पासवर्ड के साथ SMS मिलेगा। अपने अकाउंट में लॉग-इन करने के लिए इस पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।
EPF पासबुक कैसे करें डाउनलोड
EPF पासबुक डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले EPFO की आधिकारिक वेबसाइट https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/Login.jsp पर क्लिक करें।
इसके बाद UAN नंबर, पासवर्ड और Captcha दर्ज करें।
फिर Login ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
अब पासबुक देखना है तो Member ID सेलेक्ट करें।
इसके बाद आपको स्क्रीन पर EPF का पासबुक दिखेगा, जिस पर क्लिक करके PDF में पासबुक डाउनलोड कर सकते हैं।
पासबुक डाउनलोड करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आप Exempted PF Trust की पासबुक नहीं देख सकते हैं। इन्हें देखने का अधिकार केवल कंपनी के पास होता है।