Get App

FASTag KYC अपडेट करने की डेडलाइन आगे बढ़ी, अब 31 मार्च तक है समय

NHAI की वन व्हीकल, वन फास्टैग पहल के तहत अब एक गाड़ी के लिए एक फास्टैग रहेगा। इस फास्टैग का इस्तेमाल किसी और गाड़ी के लिए नहीं किया जा सकेगा। NHAI ने पेटीएम फास्टैग के यूजर्स की संभावित दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए डेडलाइन आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Feb 29, 2024 पर 9:54 PM
FASTag KYC अपडेट करने की डेडलाइन आगे बढ़ी, अब 31 मार्च तक है समय
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने फास्टैग KYC को अपडेट करने की डेडलाइन 31 मार्च तक बढ़ा दी है।

FASTag KYC : नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने फास्टैग KYC को अपडेट करने की डेडलाइन 31 मार्च तक बढ़ा दी है। पहले इस काम के लिए 29 फरवरी अंतिम तारीख थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 मार्च किया गया है। इसका मतलब है कि यूजर्स को एक महीने का और समय मिल गया है। NHAI वन व्हीकल, वन फास्टैग पहल के तहत अब एक गाड़ी के लिए एक फास्टैग रहेगा। इस फास्टैग का इस्तेमाल किसी और गाड़ी के लिए नहीं किया जा सकेगा। NHAI ने पेटीएम फास्टैग के यूजर्स की संभावित दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए डेडलाइन आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।

NHAI ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर बिना किसी दिक्कत के टोल पेमेंट को सुनिश्चित करने के लिए समय पर केवाईसी अपडेट करने के लिए कहा है। अगर आपने 31 मार्च फास्टैग KYC अपडेट नहीं किया तो आपका फास्टैग अकाउंट निष्क्रिय हो सकता है।

इन डॉक्यूमेंट्स को करना होगा सबमिट

केवाईसी डिटेव अपडेट करने के लिए व्हीकल ओनर को कुछ दस्तावेज जमा करने होंगे, जिसमें व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, ड्राइवर का लाइसेंस और पैन या मतदाता पहचान पत्र शामिल हैं। इसके अलावा, एड्रेस प्रूफ के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट और पासपोर्ट साइज की फोटो भी जरूरी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें