Flipkart Big Billion Days Sale 2022: शुरू होने वाली है बिग बिलियन डेज सेल, mobile, टीवी, लैपटॉप पर मिलेंगे बड़े डिस्काउंट

Flipkart Big Billion Days Sale 2022: भारत के स्‍वदेशी ई-कॅमर्स मार्केटप्‍लेस फ्लिपकार्ट ने आगामी 9वें द बिग बिलियन डेज (The Big Billion Days Sale 2022) सेल जल्द शुरू होने वाली है

अपडेटेड Sep 05, 2022 पर 5:41 PM
Story continues below Advertisement
फ्लिपकार्ट जल्द शुरू करेगा बिग बिलियन सेल।

Flipkart Big Billion Days Sale 2022: भारत के स्‍वदेशी ई-कॅमर्स मार्केटप्‍लेस फ्लिपकार्ट ने आगामी 9वें द बिग बिलियन डेज (The Big Billion Days Sale 2022 start soon) सेल जल्द शुरू होने वाली है। इस साल द बिग बिलियन डेज का आयोजन बेहतर तरीके से तथा पहले से भी बड़े पैमाने पर होगा जिसमें फ्लिपकार्ट के लाखों सेलर्स और हजारों ब्रैंड्स हिस्सा लेंगे। इसके अलावा सेले में सेल प्राइस लाइव और प्री बुक जैसी इनोवेटिव पहल भी की जाएगी, जिसके चलते उन्‍हें प्रमुख इवेंट से पहले ही द बिग बिलियन डेज कीमतों का फायदा मिलेगा।

80 फीसदी तक का मिलेगा डिस्काउंट

Flipkart Big Billion Days Sale 2022 फ्लिपकार्ट मोबाइल, लैपटॉप, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर ऑफर, डील और एक्सचेंज छूट लेकर आएगा। आगामी सेल की तारीखों से पहले ई-कॉमर्स कंपनी बताया कि फ्लिपकार्ट Realme, Poco, Vivo और Samsung के साथ-साथ iPhone मॉडल के स्मार्टफोन पर छूट देगा। इसके अलावा ग्राहकों इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज की खरीद पर 80 प्रतिशत तक की छूट का फायदा मिलेगा।


अभी नहीं आई डेट्स

बिग बिलियन डेज़ सेल के लिए बनाई गई माइक्रोसाइट ने अभी तक सेल की तारीखों का उल्लेख नहीं किया है, लेकिन ई-कॉमर्स दिग्गज ने संकेत दिया है कि हम इससे क्या उम्मीद कर सकते हैं। माइक्रोसाइट के अनुसार, कई उत्पादों जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स, एक्सेसरीज और टीवी पर बिक्री के दौरान 80 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।

बैंक भी देंगे साथ मिलकर ये ऑफर्स

फ्लिपकार्ट अपने प्रोडक्ट्स पर 10 फीसदी की तत्काल छूट भी दे रहा है। बैंक ऑफर्स के लिए इस बार फ्लिपकार्ट ने एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के साथ पार्टनरशीप की है। कैशबैक ऑफर के लिए पेटीएम के साथ भी साझेदारी की गई है। आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का उपयोग अनलिमिटेड कैशबैक का फायदा उठाने के लिए कर सकते हैं।

Dealing Rooms में आज दो दिग्गज शेयरों में हुई खरीदारी 1 शेयर में जल्दी दिखेगा 10 रुपये का उछाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।