Fridge: फ्रिज जिसका फुल फॉर्म रेफ्रिजरेटर है। आजकल हर घर की जरूरत बन गया है। इसमें खाने-पीने के सामान रखकर कई दिनों तक ताजा रखा जा सकता है। फ्रिज के अंदर का तापमान ठंडा होता है। जिससे इसमें रखी हुई वस्तुएं न तो ख़राब होती हैं न ही उनमें दुर्गन्ध आती है। यह एक ऐसा उपकरण है जो बिजली से चलता है। ज्यादातर लोगों के घरों में फ्रिज लगातार चलता ही रहता है। वहीं कुछ लोग फ्रिज को कुछ देर चलाकर 1-2 घंटे के लिए बंद कर देते हैं। ऐसे में अहम सवाल यह उठता है कि किया फ्रिज को दिन में कुछ देर के लिए बंद कर देना चाहिए?
