Fuel Credit Cards: अगर आप क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का इस्तेमाल करते हैं तो फ्यूल क्रेडिट कार्ड (Fuel Credit Card) के बारे में जानते ही होंगे। इस कार्ड के जरिए पेट्रोल-डीजल खरीदना आसान हो जाता है। कई शहरों में इस समय पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर हैं। ऐसे में फ्यूल कार्ड रखने वालों को काफी फायदा होगा। बैंक या क्रेडिट कार्ड कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए अलग-अलग तरह के कार्ड जारी करते हैं। यह ग्राहकों के खर्च पर आधारित होता है। फ्यूल क्रेडिट कार्ड के जरिए आपको पेट्रोल-डीजल के खर्च में बचत हो सकती है। ईंधन खरीदने पर एक्सट्रा रिवॉर्ड प्वाइंट्स या कैशबैक मिलता है।
इंडियन ऑयल सिटी क्रेडिट कार्ड
इंडियन ऑयल सिटी क्रेडिट कार्ड, सिटी बैंक और इंडियन ऑयल का एक को-स्पोन्सर्ड क्रेडिट कार्ड है। इंडियन आयल के किसी भी आउटलेट पर इसका प्रयोग करके खर्च में बचत की जा सकती है। कुछ खास ऑफर भी मिलते रहते हैं। इसके जरिए रेस्टोरेंट में 15 फीसदी तक छूट हासिल कर सकते हैं। किसी भी इंडियन ऑयल रिटेल पर 150 रुपये खर्च करने पर 4 टर्बो प्वाइंट मिल सकते हैं। ये रिवार्ड प्वाइंट (टर्बो प्वाइंट) कभी एक्सपायर भी नहीं होते हैं।
इस कार्ड के जरिए वेलकम गिफ्ट के तौर पर आपको 500 रुपये वैल्यू के 2000 रिवॉर्डप्वाइंट्स मिलते हैं। ईंधन पर खर्च हने होने वाले हर 100 रुपये पर 4.25 फीसीद वैलू बैंक और 13 गुना रिवॉर्ड प्वाइंट मिलते हैं। वहीं ग्रॉसरी, मूवी पर 5 गुना रिवार्ड प्वाइंट मिलते हैं।
इंडियन ऑयल HDFC क्रेडिट कार्ड
HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड को बैंक ने इंडियन ऑयल के सहयोग के साथ लांच किया है। कार्ड से खर्च करने पर जो फ्यूल प्वाइंट मिलता है, उसे पेमेंट के तौर पर उपयोग किया जा सकता है। इस कार्ड का उपयोग करके पेट्रोल, डीजल, किराने का सामान और बिल भुगतान पर खर्च की गई रकम के 5 फीसदी के बराबर ईंधन मिल सकता है। फ्यूल प्वाइंट्स को रिडीम कर ग्राहक सालाना 50 लीटर तक फ्यूल पा सकते हैं।
ICICI बैंक फ्यूल क्रेडिट कार्ड
ICICI बैंक के फ्यूल क्रेडिट कार्ड के जरिए HPCL के पेट्रोल पंप में 1 रुपये खर्च करने पर 2 प्वाइंट हासिल कर सकते हैं। इसमें 2.5 फीसदी कैशबैंक और 1 फीसदी फ्यूल फी मिलते हैं। 800 से अधिक रेस्टोरेंट में कम से 15 फीसदी तक छूट हासिल कर सकते हैं।