Go Air केवल 1,199 रुपये में दे रहा फ्लाइट टिकट, ट्रेन के खर्च में उठाइये प्लेन में सफर का लुत्फ

गो फर्स्ट (Go First) बेहद सस्ती कीमतों पर प्लाइट का टिकट कटाने का ऑफर लेकर आई है। जिसके जरिए आप ट्रेन के खर्चे में आसमान की सैर कर सकते हैं। गो एयर की ये सेल 23 और 24 फरवरी तक चलेगी। इस सेल के जरिए आप 12 मार्च 2023 से लेकर 30 सितंबर 2023 तक की यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकते हैं

अपडेटेड Feb 23, 2023 पर 6:59 PM
Story continues below Advertisement
Go Air केवल 1,199 रुपये में दे रहा फ्लाइट टिकट, ट्रेन के खर्च में उठाइये प्लेन में सफर का लुत्फ

अगर आप आने वाले वक्त में फ्लाइट से कहीं यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी ही अच्छी खबर है। दरअसल एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट (Go First) बेहद सस्ती कीमतों पर प्लाइट का टिकट कटाने का ऑफर लेकर आई है। गो एयर के इस ऑफर में आप बेहद ही कम कीमत पर फ्लाइट का टिकट खरीद सकते हैं। आप ट्रेन के खर्चे में आसमान की सैर कर सकते हैं। गो एयर ने दो दिनी फेयर सेल का ऐलान किया है।

केवल 1,199 रुपये में मिल रहा फ्लाइट का टिकट

गो एयर के इस दो दिनी फेयर सेल में आप केवल 1,199 रुपये में डोमेस्टिक यानी घरेलू यात्रा कर सकते हैं। वहीं इंटरनेशन यात्रियों के लिए ये किराया 6,139 रुपये से शुरु होता है। गो एयर की ये सेल 23 और 24 फरवरी तक चलेगी। इस सेल के जरिए आप 12 मार्च 2023 से लेकर 30 सितंबर 2023 तक की यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकते हैं।

कंपनी हो तो ऐसी! कुल 20 हजार कर्मचारी, सबको दिया 3.5 लाख रुपये का बोनस


Indigo भी लेकर आई टिकट की सेल

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो (Indigo) भी अपने ग्राहकों को सस्ती कीमतों में टिकट की पेशकश कर रही है। यात्री इंडिगो की इस सेल में 2,093 रुपये की शुरुआती कीमत पर घरेलू उड़ान की टिकट खरीद सकते हैं। इंडिगो की इस सेल में यात्री 13 मार्च 2023 से लेकर 13 अक्टूबर 2023 तक की यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकते हैं।

कोविड 19 के बाद अब ट्रैक पर आ रहा एविएशन सेक्टर

बता दें कि कोविड 19 की महामारी के चलते एविएशन सेक्टर को काफी नुकसान झेलना पड़ा था। हालांकि उसके बाद अब धीरे धीरे इसमें सुधार हो रहा है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की तरफ से 20 फरवरी को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2023 में 125.42 लाख यात्रियों ने घरेलू हवाई यात्रा की थी। यह आंकड़ा एक साल पहले की अवधि की तुलना में लगभग दोगुना है। इन आंकड़ो से पता चलता है कि एविएशन सेक्टर कोविड 19 के प्रभाव से उबर रहा है। हालांकि यात्रियों की ये संख्या पिछले साल दिसंबर की तुलना में 1.5 फीसदी तक कम है। दिसंबर 2022 में 1287.35 लाख यात्रियों ने घरेलू हवाई यात्रा की थी। एयर ट्रैफिक अभी भी कोविड से पहले की तुलना में नीचे ही है। जनवरी 2023 में 127.83 लाख यात्रियों ने घरेलू हवाई यात्रा की थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।