Gold-Silver Price Today: अगर आप त्योहारी सीजन में सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। यहां देश के बड़े शहरों में आज 13 अक्टूबर को गोल्ड और सिल्वर की लेटेस्ट कीमतों की जानकारी दी गई है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 260 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई और यह अब ₹7784.3 प्रति ग्राम हो गई है। इसके अलावा, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹240 बढ़कर ₹7137.3 प्रति ग्राम दर्ज की गई है।
