Google Pay: दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी गूगल ने भारतीयों के लिए कई सुविधाओं का ऐलान किया है। इसमें छोटे कारोबारियों को भी काफी फायदा पहुंचाने की कोशिश की गई है। इससे पेटीएम और भारतपे जैसी कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। गूगल इंडिया (Google India) ने छोटे कारोबारियों को मदद करने के मकसद से गूगल पे एप्लिकेशन (Google Pay App) के जरिए लोन (GPay Loan) देने की सुविधा शुरू की है। गूगल इंडिया ने कहा कि भारत में मर्चेंट्स को अक्सर छोटे लोन की जरूरत होती है। इसके जरिए 15,000 रुपये का लोन मिल सकेगा।
