अगर आपके नाम से कई सिम कार्ड हैं तो आपको मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपने टेलीकॉम कानून में तय लिमिट से ज्यादा सिम कार्ड लिए हैं तो आपको भारी जुर्माना भी देना पड़ सकता है। बार-बार नियम का उल्लंघन करने पर आपको जेल भी हो सकती है। आप कितने सिम कार्ड ले सकते हैं? आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं इसके बारे में ऑनलाइन कैसे चेक कर सकते हैं, यहां इन तमाम सवालों के बारे में विस्तार से जानकारी दी रही है।
