Get App

Indian Currency: एक रुपये के इस नोट से घर बैठे बन जाएंगे 7 लाख रुपये के मालिक, जानिए कैसे

Indian Currency: अगर आपको पुराने सिक्कों और नोटों को कलेक्ट करने का शौक है तो बगैर किसी कड़ी मेहनत के आप रातों रात कभी भी लखपति बन सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 14, 2022 पर 2:21 PM
Indian Currency: एक रुपये के इस नोट से घर बैठे बन जाएंगे 7 लाख रुपये के मालिक, जानिए कैसे
एक रुपये के इस दुर्लभ नोट की बढ़ी डिमांड

Indian Currency: अगर आपको पुराने नोट या सिक्कों का कलेक्शन करने का शौक है तो यह बहुत फायदा पहुंचा सकता है। पुराने नोट या सिक्के लाखों रुपये बिक रहे हैं। यानी अगर आपके पास 1, 2, 5, रुपये के सिक्के या नोट हैं तो घर बैठे लखपति बन सकते हैं। इसके लिए आपको कोई हाड़-तोड़ मेहनत नहीं करना है। आपको इन सिक्कों को ऑनलाइन मार्केट में बेचना है। वहां इन सिक्कों को खरीदने वालों की लाइन लगी हुई है और मुंहमांगी रकम देने के लिए तैयार हैं।

यह 1 रुपये का नोट दिलाएगा 7 लाख रुपये

कुछ वेबसाइट्स एक रुपये के नोट की कीमत 7 लाख रुपये तक देने के लिए तैयार हैं। बहुत से लोगों को पुराने नोट और कॉइन को कलेक्ट करने का शौक रहता है। जिनकी कीमत कई सालों बाद लाखों रुपये मिल सकती है। एक ऐसा ही नोट भारत की आजादी से पहले 1935 का है। इस नोट पर किंग जॉर्ज फिफ्थ की फोटो छपी है। नोट के ऊपर जे डब्ल्यू केली के सिग्नेचर हैं। यह करीब 80 साल पुराना नोट है। इस नोट के 7 लाख रुपये लग चुके हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें